{"_id":"60e35a548ebc3ed846536b14","slug":"attempt-to-trap-shopkeeper-in-honeytrap-hisar-news-rtk6162643189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर निवासी एक युवक को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास किया गया। गनीमत ये रही कि वह इस मामले में बाल-बाल बच गया। मामले की शिकायत उसने शहर थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि ऑटो मार्केट में उसका कार्यालय है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने कार्यालय में था। उस दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम बताया, जिसके साथ उसकी फेसबुक पर चैटिंग होती थी। महिला ने उसे कहा कि वह जीएच मोड़ पर है। आप आ जाओ। पीड़ित अपनी गाड़ी लेकर वहां गया और वहां से दोनों एक होटल चले गए। वहां 20 मिनट रुकने के बाद वहां से चलने लगे तो रास्ते में ही महिला ने उसे कहा कि उसे उल्टी आ रही है। पीड़ित ने गाड़ी रोकी तो वह महिला गाड़ी में से उतरी। इतनी देर में टैक्सी नंबर की दो गाड़ियां आई। इनमें से एक गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे व दूसरी उसकी गाड़ी के पीछे लगा दी गई। उनमें से चार युवक उसकी गाड़ी में बैठ गए और उसे गाड़ी में पीछे धकेल दिया। उसकी जेब में से पर्स निकाल लिया। पर्स में पांच हजार रुपये व एटीएम कार्ड और खाली चेक थे। आरोपी उसे बरवाला-सुरेवाला चौक की तरफ ले गए और रास्ते में बिंडों से उससे मारपीट करते रहे। उसे पिस्तौल के बल पर धमकाते कहा कि बोले कि लड़की से मिला हूं और यह बोलते हुए कि विडियो बनाई। आरोपियों ने उसे कहा कि 30 लाख रुपये दे, नहीं तो रेप का मुकदमा दर्ज करवाएंगे या जान से मारकर नहर में डाल देंगे। पीड़ित ने अपने घर पर अपनी पत्नी बेटे के पास फोन कर 30 लाख रुपये इकट्ठे करने के लिए बोला। पीड़ित ने उन युवकों को कहा कि दुकान पर चलें वहां जाकर रुपये दे देगा। आरोपियों में से दो युवक बरवाला रोड पर उतरे व दो उसके साथ उसके कार्यालय आए। इतने में पीड़ित शौच का बहाना बनाकर बाहर आया और उसके साथ उसकी दुकान में आए उसके बेटे के दोस्त भी बाहर आ गए। आरोपी युवक भी कॉफी पीते हुए उसकी गाड़ी में बैठ गए। उस दौरान उसकी गाड़ी की चाबी आरोपियों के पास थी। पीड़ित ने तुरंत कहा कि इन आरोपियों ने उसका अपहरण किया है। इतना सुनते ही आरोपी युवक उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने नामजद एक महिला सहित 6-7 अन्य के खिलाफ धारा 364ए, 379ए, 379बी, 388, 389, 120बी, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------
विज्ञापन
----------