फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   attacked the property dealer with a knife and broke the glass of the car

प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
attacked the property dealer with a knife and broke the glass of the car
हिसार। लाहौरिया चौक के पास जलेबी चौक पर शनिवार दोपहर को आधा दर्जन हमलवारों ने प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और जाने से पहले जान से मारने की धमकी भी दी। घायल हालत में गोरखपुर निवासी सुनील को नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन गोरखपुर निवासी सुनील ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। शनिवार दोपहर को 12 र्क्वाटर एरिया में रहने वाले चाचा शंकर को प्लाट दिखाने के लिए आया था। फोन पर बात करने के बाद चाचा ने कहा कि वह जलेबी चौक के पास आ रहा है। ऐसे में कार जलेबी चौक के पास रोक दी। इसी दौरान करीब आधा दर्जन युवक आए और आते ही कार के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। हाथों में लोहे की राड लिए हुए थे। जब उनका विरोध किया तो एक युवक ने हाथ में लिए हुए चाकू से हमला किया। जाने से पहले जान से मारने की धमकी भी दी। घायल सुनील ने बताया कि हमला क्यों किया और हमलावर कौन थे, इस बारे में कुछ नहीं पता। फिलहाल पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed