फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   At the age of 10, Golden Girl and footballer Kamna fulfilled her wish.

Hisar News: 10 साल की उम्र में गोल्डन गर्ल बन फुटबालर कामना ने पूरी की अपनी कामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
At the age of 10, Golden Girl and footballer Kamna fulfilled her wish.
फुटबाल का अभ्यास करती कामना। 
हिसार। जो उम्र बच्चे खेलने-कूदने में बिताते हैं, उसी उम्र में नाम रोशन करना किसी सपना से कम नहीं, लेकिन फुटबाल खिलाड़ी कामना ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह कर दिखाया। मैंने तीन साल पहले शौकिया तौर पर फुटबाल खेलनी शुरू की थी, जो धीरे-धीरे जुनून बन गया और फिर मैंने खेल में कॅरिअर बनाने की ठानी। मैं राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। मैं चूली बागड़ियान में कोच विनोद कुमार के पास अभ्यास कर रही हूं। मेरी बड़ी बहन सिमरण और चचेरी बहन प्रीति भी फुटबाल खेलती हैं। शुरुआत में उनके साथ मैदान पर जाती तो लड़कियों को खेलते देख फुटबाल सीखने की ललक पैदा हुई। माता-पिता का काफी सहयोग रहा। (जैसा कि चूली बागड़ियान की 10 साल की कामना ने बताया)
विज्ञापन

-------------------
कामना की उपलब्धियां
2024 में नॉर्थ जोन रिलायंस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
2024 में अंडर-11 बेबी लीग में स्वर्ण पदक
2024 में अंडर-13 यूथ लीग में रजत पदक
2025 में नॉर्थ जोन रिलायंस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed