{"_id":"57daf6a34f1c1bd136d47db7","slug":"aswa-sarpanch-raajbala-hisar-frod-certificate-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"असरावां की महिला सरपंच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असरावां की महिला सरपंच निलंबित
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
पंचायत पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सरपंच बनी असरावां की सरपंच राजबाला को निलंबित कर दिया है। महिला सरपंच को दस दिन में जवाब देना होगा। इसे बाद डीसी की ओर से अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता असरावां निवासी राजीव पुत्र मदनलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत असरावां की वर्तमान सरपंच राजाबाल ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ग्राम पंचायत असरावां के सरपंच पद का चुनाव लड़ा, जिसमें वह विजयी रही। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सरपंच राजबाला के आठवीं के प्रमाण पत्र संबंधी आरटीआई लगाई तो उसमें खुलासा हुआ कि राजबाला ने बठिंडा के जनता मिडिल स्कूल से फर्जी प्रमाण पत्र बनाया और उसी के आधार पर चुनाव लड़ा। इस आधार पर उन्होंने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त, पंचायत एवं विकास अधिकारी तथा जिला पुलिस अधीक्षक को की। इस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने राजबाला को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। निलंबन आदेश मेें उपायुक्त ने उक्त निलंबित सरपंच को ग्राम पंचायत का प्रभार बहुमत रखने वाले पंच को सौंपने के आदेश दिए हैं। इससे पहले खेदड़ गांव के सरपंच को नोटिस दिया जा चुका है। गांव तलवंडी रुक्का के सरपंच पर भी फर्जी मार्कशीट का नोटिस दिया हुुआ है।
विज्ञापन