{"_id":"5da76b878ebc3e01630900cd","slug":"assembly-elections-hisar-news-rtk52351479","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली के लिए 100 मीटर लंबा पंडाल किया जा रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली के लिए 100 मीटर लंबा पंडाल किया जा रहा तैयार
विज्ञापन
29 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयार किए जा रहे सेक्टर 1-4 के मैदान में लगाया गया पंडाल?
- फोटो : Hisar
10 विधानसभा हलकों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 18 अक्तूबर को सेक्टर 1-4 में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए 100 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पंडाल में 60 फुट लंबा व 36 फुट चौड़ा मंच बनाया जाएगा। बारिश आदि व्यवधान से बचाने के लिए पंडाल को पूरी तरह से ढका गया है।
प्रधानमंत्री रैली स्थल पर दोपहर 12 बजे तक पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। हेलीपैड पंडाल के पीछे बनाया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था भी रैली स्थल के पास ही की जाएगी। उधर, मंच पर प्रधानमंत्री के साथ कौन-कौन से नेता बैठेंगे, यह लिस्ट वीरवार को फाइनल की जाएगी।
मंच पर इन नेताओं के बैठने की संभावना
रैली में मंच पीएम मोदी के अलावा हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना से प्रत्याशी सुभाष बराला, वित्तमंत्री व नारनौंद से प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु, हिसार से प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता सहित दस विधानसभाओं के प्रत्याशी मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम रहेंगी मौजूद
वहीं रैली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, सिरसा और रोहतक से एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम यहां तैनात रहेगी। रैली के दौरान डॉक्टरों की एक टीम हेलीपैड, एक रैली स्थल और दो टीम प्रधानमंत्री के साथ रहेंगी। उधर, बम निरोधक दस्ते ने बुधवार को रैली स्थल पर जांच-पड़ताल की।