{"_id":"5da8b5498ebc3e01567f26f7","slug":"assembly-election-hisar-news-rtk523666551","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं जोड़ने आया हूं : सनी देओल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं जोड़ने आया हूं : सनी देओल
विज्ञापन
07ए - मंच से जनता का अभिवादन करते सनी देओल, कैप्टन अभिमन्यु, विनोद भ्याणा व अन्य नेता।
- फोटो : Hisar
तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, लेकिन 21 तारीख कैप्टन अभिमन्यु के लिए याद रखना, इसलिए यह ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं जोड़ने आया हूं। यह बात सांसद एवं फिल्म अभिनेता सनी देओल ने नारनौंद हलके के गांव लोहारी राघो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। जनसभा का आयोजन हलके से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के समर्थन में किया गया था।
सनी देओल ने कहा, कैप्टन अभिमन्यु मेरे छोटे भाई हैं। उन्होंने गुरदासपुर के लोकसभा चुनाव में मुझे ताकत दी व चुनाव लड़वाया। मैं राजनीति में नया-नया आया था। कैप्टन अभिमन्यु ने मेरा मार्गदर्शन किया व चुनाव जीतवाया। अपने भाषण का समापन उन्होंने गदर एक प्रेम कथा फिल्म के डायलॉग से किया- हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हरियाणवी अंदाज में नारनौंद वालो आपको ढेर सारा प्यार डायलॉग बोलकर की। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सनी पाजी को देशप्रेम, जुड़ाव व सम्मान को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ यहां आई है। आप सबके साथ मिलकर काम करूंगा और हम सब नारनौंद को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। इस अवसर पर हांसी से भाजपा प्रत्याशी विनोद भ्याना, प्रो. रामभगत शर्मा, मनदीप मलिक, अजय सिंधु, सुशील उगालन, संजय खर्ब, अजय पहलवान आदि मौजूद रहे।
तीस मिनट सभा को किया संबोधित
फिल्म अभिनेता सनी देओल जब मंच पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचे तो जनसमूह ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। वो मंच पर 12:40 बजे तक रहे। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने अपनी जीत व मार्गदर्शन करने का श्रेय कैप्टन अभिमन्यु को दिया। उनके साथ सेल्फी के लिए भी होड़ लगी रही।