फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   assembly election

प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले हिसार में रैली करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Wed, 16 Oct 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
assembly election
विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अब मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। 19 की शाम को प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रमुख पार्टियों ने वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार के लिए आना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्तूबर को हिसार में आएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार के सेक्टर 1-4 स्थित मैदान में हिसार के अलावा फतेहाबाद, जींद और सिरसा जिले के हलकों के 16 पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। इनमें हिसार के सात हलके, जींद के चार हलके, फतेहाबाद के तीन हलके और सिरसा जिले के दो हलके शामिल हैं। प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर रैली से तीन दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने रैली स्थल को अपने अंडर ले लिया है। साथ ही पूरे हिसार की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री कार्यालय से एआईजी एसपीजी डीएस रावत के नेतृत्व में टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। गुप्तचर विभाग की टीमें भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर रुकी हुई हैं और रैली स्थल के साथ शहर पर नजर बनाई हुई हैं।
विज्ञापन

सरकारी रेस्ट हाउस हुए फुल
विधानसभा चुनाव के चलते शहर के विभिन्न विभागों के रेस्ट हाउस पहले ही भरे हुए थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री की रैली के चलते सभी रेस्ट हाउस फुल हो गए हैं। पहले जहां चुनाव ऑब्जर्वर रेस्ट हाउस में रुके हुए थे, वहीं अब प्रधानमंत्री की सुरक्षा व अन्य इंतजामों से जुड़े अधिकारियों की टीमें भी इनमें ठहर गई हैं। इसके चलते न केवल सरकारी विभागों के रेस्ट हाउस, बल्कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालयों के रेस्ट हाउस भी भर गए हैं। यहां तक वीवीआईपी गेस्ट हाउस भी खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों के समर्थन में रैली
विधानसभा - प्रत्याशी - जिला
हिसार - डॉ. कमल गुप्ता - हिसार
बरवाला - सुरेंद्र पूनिया - हिसार
नारनौंद - कैप्टन अभिमन्यु - हिसार
हांसी - विनोद भ्याणा - हिसार
नलवा - रणबीर सिंह गंगवा - हिसार
आदमपुर - सोनाली फोगाट - हिसार
उकलाना - आशा खेदड़ - हिसार
टोहाना - सुभाष बराला - फतेहाबाद
फतेहाबाद - दूड़ाराम - फतेहाबाद
रतिया - लक्ष्मण नापा - फतेहाबाद
नरवाना - संतोष दनौदा - जींद
उचाना - प्रेमलता - जींद
जींद - डॉ. कृष्ण मिड्ढा - जींद
जुलाना - परमिंद्र ढुल - जींद
सिरसा - प्रदीप रातुसरिसा - सिरसा
ऐलनाबाद - पवन बैनीवाल - सिरसा
रैली स्थल का किया दौरा
प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर मंगलवार को पीएमओ से एआईजी एसपीजी डीएस रावत, निवर्तमान विधायक डॉ. कमल गुप्ता, विजय संकल्प रैली सहसंयोजक एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कैमरी ने रैली स्थल सेक्टर 1-4 का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने हेलीपैड की भी जांच की। रैली को लेकर एक बैठक भी हुई, जिसमें रैली के इंतजामों, प्रधानमंत्री के हेलीपैड से रैली स्थल तक आने-जाने, मंच पर सीमित उपस्थित, सुरक्षा इंतजामों आदि विषयों को लेकर चर्चा हुई।
पूर्व सीएम हुड्डा को भी करना है हिसार का दौरा
कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हिसार में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार के लिए आना है, लेकिन अभी तक उनका दिन निर्धारित नहीं हुआ है। इससे पहले कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा बरवाला में पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन में जनसभा कर चुकी हैं। इनके अलावा कांग्रेस की ओर से कोई केंद्रीय नेता प्रचार के लिए हिसार जिले में अभी तक नहीं आया है।

इनेलो के नेताओं ने नहीं ली अपने प्रत्याशियों की सुध
इनेलो पार्टी की ओर से किसी भी बड़े नेता ने अब तक जिले के प्रत्याशियों की कोई सुुध नहीं ली है यानी अपने प्रत्याशियों के लिए इनेलो का कोई बड़ा नेता प्रचार अभियान के लिए नहीं आया है। कुछ ऐसी ही स्थिति है बहुजन समाज पार्टी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की। न तो बसपा की ओर से कोई नेता अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आया है और न ही लोसुपा की ओर से राजकुमार सैनी सहित अन्य नेता प्रचार के लिए आया है। लोसुपा ने तो जिले की पांच सीटों से ही अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed