{"_id":"69de7c7fddc9969e310e5273","slug":"arrival-in-mandis-322-lakh-mt-purchase-46-and-lifting-only-16-hisar-news-c-21-hsr1020-850318-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंडियों में 3.22 लाख एमटी आवक, खरीद 46% और उठान केवल 16 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंडियों में 3.22 लाख एमटी आवक, खरीद 46% और उठान केवल 16 प्रतिशत
विज्ञापन
मंडी के बाहर गेट पास के लिए कतार में खड़े गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली।
हिसार। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है लेकिन उठान की धीमी रफ्तार से किसान और आढ़ती परेशानी झेल रहे हैं। अब तक हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला, उकलाना, बास, आदमपुर की मंडियों में 3,22,673.2 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है जबकि इसमें से 1,50,825.7 मीट्रिक टन फसल की खरीद और केवल 24,473.1 मीट्रिक टन की उठान हो पाई है।
उठान कार्य धीमा होने से मंडियों में फसल रखने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर किसानों को गेहूं बीच सड़क पर डालना पड़ रहा है। शेड और चबूतरों पर भी जगह नहीं बची है। वहीं ई-पोर्टल की धीमी गति के कारण बायोमेट्रिक मिलान में दिक्कत आ रही है जिससे गेट पास बनवाने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं।
हिसार मंडी में मंगलवार को 8,577.7 मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड आवक दर्ज हुई जबकि 1,950 मीट्रिक टन की खरीद और 2,000 मीट्रिक टन का उठान हुआ। आदमपुर मंडी में 26,438 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 24,177.5 मीट्रिक टन खरीद और 5,600 मीट्रिक टन उठान दर्ज किया गया। बरवाला मंडी में 95,359 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 29,197.7 मीट्रिक टन खरीद और 4,509.4 मीट्रिक टन उठान हुआ जबकि उकलाना मंडी में 49,220 मीट्रिक टन आवक पर 27,400 मीट्रिक टन खरीद और 3,600 मीट्रिक टन उठान हो सका। उठान की सुस्त रफ्तार से मंडियों में दबाव लगातार बढ़ रहा है जिससे किसानों को फसल की सुरक्षा और समय पर बिक्री को लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
-- -- --
ई-पोर्टल की धीमी रफ्तार से लग रही कतार
ई-पोर्टल की रफ्तार धीमी होने के कारण मंडी के गेट पर गेट पास कटवाने के लिए किसानों की अब कतार लग रही है। जिस कारण गेट पास मैन्युअल काटने पड़ रहे हैं। गेहूं की आवक तेज हो गई है तो सरसों की आवक कम हो रही है। हिसार नई अनाज मंडी में मंगलवार को 257 किसान गेहूं लेकर पहुंचे। यहां मंगलवार को 1,822.2 एमटी गेहूं पहुंचा जबकि कुल आवक 3,903.1 एमटी हो चुकी है। अब तक 1,221 किसानों के गेट पास काटे जा चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मंडियों में आवक, खरीद और उठान का ब्योरा
मंडी - आवक - खरीद - उठान
हिसार - 8577.7- - 1950.0 - 2000
आदमपुर - 26438.0-- 24177.5 -- 5600.0
बरवाला-- 95359.0 -- 29197.7 -- 4509.4
उकलाना - 49220.0-- 27400.0 -- -- - 3600.0
हांसी-- - 39943.2 -- 30076.2 -- - 2500.0
नारनौंद-- 81504.0 -- 27982.3 -- 2600.0
बांस-- - 3771.0 -- - 10042.0 -- - 3663.7
कुल-- - 322673.2-- -- 150825.7-- -24473.1
नोट : आंकडा मीट्रिक टन में है।
-- -- -- -- -- -- --
सचिव को मंच पर बुलाकर मांगा जवाब
इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने नई अनाज मंडी का निरीक्षण कर मार्केट कमेटी सचिव भरत शर्मा से खुले मंच पर खरीद और उठान की स्थिति की जानकारी ली। अभय चौटाला ने अधिकारियों को कहा कि उन्हें किसी सरकार से डरने की जरूरत नहीं है। आपकी तनख्वाह सरकार की नहीं, किसानों के खून-पसीने की कमाई से चलती है इसलिए किसानों की सेवा करना आपका कर्तव्य है। सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन किसानों के हित सर्वोपरि होने चाहिए।
सचिव भरत शर्मा ने बताया कि अब तक मंडी में करीब 75 हजार क्विंटल गेहूं की आवक में 35 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है।4 हजार क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग भी शुरू हो चुकी है। अभय चौटाला ने कहा कि आरोप सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 80 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 72 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। मंडियों में किसानों के ठहरने, खाने-पीने और गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री संपत सिंह, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, साहिलदीप कस्वां माैजूद रहे।
विज्ञापन
उठान कार्य धीमा होने से मंडियों में फसल रखने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर किसानों को गेहूं बीच सड़क पर डालना पड़ रहा है। शेड और चबूतरों पर भी जगह नहीं बची है। वहीं ई-पोर्टल की धीमी गति के कारण बायोमेट्रिक मिलान में दिक्कत आ रही है जिससे गेट पास बनवाने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
हिसार मंडी में मंगलवार को 8,577.7 मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड आवक दर्ज हुई जबकि 1,950 मीट्रिक टन की खरीद और 2,000 मीट्रिक टन का उठान हुआ। आदमपुर मंडी में 26,438 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 24,177.5 मीट्रिक टन खरीद और 5,600 मीट्रिक टन उठान दर्ज किया गया। बरवाला मंडी में 95,359 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 29,197.7 मीट्रिक टन खरीद और 4,509.4 मीट्रिक टन उठान हुआ जबकि उकलाना मंडी में 49,220 मीट्रिक टन आवक पर 27,400 मीट्रिक टन खरीद और 3,600 मीट्रिक टन उठान हो सका। उठान की सुस्त रफ्तार से मंडियों में दबाव लगातार बढ़ रहा है जिससे किसानों को फसल की सुरक्षा और समय पर बिक्री को लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
ई-पोर्टल की धीमी रफ्तार से लग रही कतार
ई-पोर्टल की रफ्तार धीमी होने के कारण मंडी के गेट पर गेट पास कटवाने के लिए किसानों की अब कतार लग रही है। जिस कारण गेट पास मैन्युअल काटने पड़ रहे हैं। गेहूं की आवक तेज हो गई है तो सरसों की आवक कम हो रही है। हिसार नई अनाज मंडी में मंगलवार को 257 किसान गेहूं लेकर पहुंचे। यहां मंगलवार को 1,822.2 एमटी गेहूं पहुंचा जबकि कुल आवक 3,903.1 एमटी हो चुकी है। अब तक 1,221 किसानों के गेट पास काटे जा चुके हैं।
मंडियों में आवक, खरीद और उठान का ब्योरा
मंडी - आवक - खरीद - उठान
हिसार - 8577.7- - 1950.0 - 2000
आदमपुर - 26438.0
बरवाला
उकलाना - 49220.0
हांसी
नारनौंद
बांस
कुल