फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arrested for cheating in the name of job

आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Arrested for cheating in the name of job
आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मंगाली चौकी पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में फतेहाबाद के गोरखपुर निवासी सुनील कुमार, संदीप उर्फ काला व भूना निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में पांच फरवरी को आजाद नगर थाना पुलिस ने स्याहड़वा निवासी पवन की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया था कि सुनील ने उसके बेटे को आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पवन ने बताया था कि उसने दो लाख रुपये सुनील के खाते में ट्रांसफर किए थे और चार लाख रुपये उसे नकद दिए थे। पवन का आरोप था कि आरोपी ने उसके बेटे को फर्जी कॉल लेटर देकर उसे गुमराह किया। जब सुनील से रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगाली चौकी प्रभारी एएसआई हरीश चंद्र ने बताया कि आरोपी सुनील ने संदीप और अजय के साथ मिलकर पवन से धोखाधड़ी की थी। अजय ने आर्मी का फर्जी कॉल लेटर तैयार किया था। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed