फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Around 6,300 students will take admission in 12 state-run ITIs, the process will begin next month.

12 राजकीय आईटीआई में करीब 6300 विद्यार्थी लेंगे एडमिशन, अगले महीने शुरू होगी प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Around 6,300 students will take admission in 12 state-run ITIs, the process will begin next month.
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद
विज्ञापन

अब विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने भी एडमिशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार अगले महीने में खत्म हो जाएगा। जुलाई महीने के मध्य तक दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग निदेशालय की ओर से प्रदेश की गवर्नमेंट व प्राइवेट आईटीआई में दाखिले के लिए पोर्टल खोला जाएगा। आईटीआई अधिकारियों का कहना है कि पिछली साल की तरह अबकी बार भी आईटीआई में दाखिले के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आईटीआई अनुदेशकों ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले विद्यार्थी अपने दस्तावेज पूरे कर लें। विद्यार्थी की खुद की मेल आईडी, मोबाईल नंबर होना जरूरी है। ऑनलाइन आवदेन के दौरान मेल आईडी व मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी जाएगा। इनके अलावा विद्यार्थी के पास उसके अन्य मूल दस्तावेज भी होने जरूरी हैं।
गौरतलब है कि हिसार जिले में कुल 12 गवर्नमेंट आईटीआई हैं। जिनमें विभिन्न डिप्लोमा कोर्स करवाए जाते हैं। इन डिप्लोमा कोर्स में हर वर्ष कर करीब 6300 विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है। जिले में सबसे ज्यादा दाखिले हिसार के तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान में होते हैं।
विज्ञापन

- जिले की इन गवर्नमेंट आईटीआई में ट्रेड व सीटें -
आईटीआई का नाम ट्रेड संख्या सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई. आदमपुर 14 ट्रेड 770 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई (महिला) आदमपुर 6 ट्रेड 302 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई हिसार 31 ट्रेड 1502 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई (महिला) हिसार 5 ट्रेड 251 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई बालसमंद 13 ट्रेड 550 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई बरवाला 16 ट्रेड 794 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई हांसी 20 ट्रेड 971 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई (महिला) हांसी 4 ट्रेड 188 सीटें
गवर्नमेंट आईटीआई नलवा 10 ट्रेड 460 सीटे
गवर्नमेंट आईटीआई राखी शाहपुर 4 ट्रेड 56 सीटे
गवर्नमेंट आईटीआई माजरा प्याऊ 15 ट्रेड 440 सीटे
कुल सरकारी आईटीआई - 12 कुल सीटें 6284
विद्यार्थी ये दस्तावेज कर लें पूरे
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- पिता या माता का आय प्रमाण पत्र
- हरियाणा रिहायशी प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता नंबर की बैंक पासबुक
- चरित्र प्रमाण-पत्र
- परिवार पहचान पत्र
अबकी बार भी आईटीआई में ऑनलाइन एडमिशन होंगे। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। तब तक आईटीआई में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने जरूरी दस्तावेज पूरे कर लें। ताकि बाद में परेशानी न आए। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में विद्यार्थी को एडमिशन की सूचना देने के लिए उसकी मेल आइडी, रजिस्ट्रेशन के लिए उसका पर्सनल मोबाइल नंबर व आधार कार्ड जरूरी हैं। गवर्नमेंट आईटीआई में लड़कियों की 30 प्रतिशत सीट आरक्षित है। विद्यार्थियों को दाखिला लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम किरण, प्राचार्या गवर्नमेंट आईटीआई हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed