{"_id":"5d5c449c8ebc3e6c97257f8a","slug":"army-recruitment-rally-for-youth-hisar-news-rtk5128601157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली 20 से 30 सितंबर तक हिसार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली 20 से 30 सितंबर तक हिसार में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 20 से 30 सितंबर तक कैंट परिसर में चार जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक (एएमसी व वेटरनेरी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवा पांच सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती रैली में भाखड़ा बांध के विस्थापित भी भागीदारी कर सकेंगे।
सेना भर्ती कार्यालय प्रवक्ता ने बताया कि हिसार आर्मी कैंट में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व जींद जिले के युवाओं के लिए 20 से 30 सितंबर के बीच भर्ती रैली होगी। इस भर्ती के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर पंजीकरण 23 जुलाई से शुरू हो चुका है। अॅानलाइन रजिस्ट्रेशन में उम्मीदवार का आधार नंबर दर्ज होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी केवल एक ही पंजीकरण करें तथा जिन अभ्यर्थियों ने दो बार पंजीकरण कर दिया है वे अपना एक पंजीकरण रद्द करवा लें, अन्यथा ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
यह होनी चाहिए योग्यता
सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच, कद 170 सेंटीमीटर, वजन 50 किलोग्राम व छाती 77 सेंटीमीटर हो। इस पद पर भाखड़ा विस्थापित अभ्यर्थियों का कद 163 सेंटीमीटर व वजन 48 किलोग्राम निर्धारित है। अभ्यर्थी के मैट्रिक कक्षा में प्राप्त अंकों का कुल योग कम से कम 45 प्रतिशत तथा प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। जो उम्मीदवार ग्रेड प्रणाली अनुसार उत्तीर्ण हुआ है, उसे प्रत्येक विषय में न्यूनतम डी ग्रेड और कुल सी-2 ग्रेड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इसी प्रकार सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर व तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 से 23 वर्ष के बीच, कद 162 सेंटीमीटर व वजन 50 किलोग्राम (भाखड़ा विस्थापित के लिए वजन 48 किलोग्राम) होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवार के 12वीं कक्षा में किसी भी संकाय में प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत तथा कुल 60 प्रतिशत अंक तथा 12वीं में अग्रेजी व गणित/अकाउंट/बुक कीपिंग विषय में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक (एएमसी व वेटरनेरी) पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 से 23 वर्ष के बीच, कद 170 सेंटीमीटर व वजन 50 किलोग्राम (भाखड़ा विस्थापित के लिए वजन 48 किलोग्राम) होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवार के 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 अंक तथा कुल 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। शारीरिक मापदंड में नियमानुसार छूट मिलेगी।
यह होगा फिजिकल टेस्ट का मापदंड
योग्य अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। 1.6 किलोमीटर लंबी दौड़ होगी, जिसे 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को 60 अंक तथा 5 मिनट 31 सेकेंड से 5 मिनट 45 सेकेंड के बीच दौड़ पूरी करने वाले को 48 अंक दिए जाएंगे। इसी प्रकार 10 बीम (पुल अप्स) करने वालों को 40 अंक, 9 बीम करने वालों को 33 अंक, 8 बीम पर 27 अंक, 7 बीम पर 21 अंक व 6 बीम करने वालों को 16 अंक मिलेंगे। अभ्यर्थी को 9 फुट की लंबी कूद तथा जिग-जैग संतुलन की परीक्षा भी पास करनी होगी। उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा भी होगी।
बिचौलिये व दलालों के चक्कर में न फंसें
प्रवक्ता ने कहा कि सेना भर्ती निशुल्क, पारदर्शी, भेदभाव रहित व मेरिट आधार पर की जाती है। इसके लिए युवा किसी भी दलाल अथवा बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें।