फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Area Who Has more Accident Now Decleared As Red Zone

सबसे अधिक हादसे वाले एरिया घोषित होंगे रेड जोन

Sat, 11 Feb 2017 01:26 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sat, 11 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की ओर से 10 फीसदी हादसे कम करने के निर्देश के बाद प्रशासन जुट गया है। इसके तहत तैयार किए जा रहे ई रोड एमआईएस के मोबाइल एप में अब एक्सीडेंट जोन भी चिह्नित किए जाएंगे। इसका करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। फरवरी अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। मार्च में इस एप का ट्रायल शुरू किया जाएगा। अगले माह अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी होगा।

विज्ञापन

पायलेट प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए जा रहे ई रोड मोबाइल एप में डीसी निखिल गजराज ने तीन बदलाव कराए हैं। इस मोबाइल एप में अब सभी सड़क हादसे होने वाले एरिया चिह्नित होंगे। पुलिस विभाग को इस एप से लिंक किया जाएगा। कोई भी हादसा होने के बाद पुलिस लोकेशन अपडेट करेगी। साल भर के हादसों की अपडेट इस एप पर होगी। जिसके बाद सबसे अधिक हादसे वाले एरिया रेड जोन घोषित किए जाएंगे। पुलिस व प्रशासन की ओर से ऐसे रोड जोन में हादसों के कारणों पर प्रशासन रिसर्च कराएगा। कारण जानने के बाद इन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए हिसार को चुना गया था। जिसके बाद से जिले भर की सभी सड़कों की जीपीएस, जीआईएस लोकेशन अपलोड की जा रही है। सड़कों की जानकारी विभागों से लेकर कंप्यूटर में अपडेट की जा रही है, जिसमें करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। फरवरी अंत तक इसे पूरा किया जाएगा। प्रशासन की ओर से 27 फरवरी को इसका डेमो लिया जाएगा। जिसमें विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 550 के करीब बड़े सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 250 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed