फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Archery: Hisar's team runner-up in compound round

तीरंदाजी प्रतियोगिता: कंपाउंड राउंड में टीम गेम्स में फरीदाबाद की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Archery: Hisar's team runner-up in compound round
हिसार। 37वीं हरियाणा राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14 में रिकर्व राउंड में विजेता जींद की टी? - फोटो : Hisar
हिसार। उमरा के तीरंदाजी मैदान में 37वीं हरियाणा राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में बुधवार को
विज्ञापन

लड़कों के रिकर्व व कंपाउंड राउंड में मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 123 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग के कंपाउंड राउंड के टीम गेम्स में फरीदाबाद की टीम ने बाजी मारी। हिसार की टीम दूसरे और सोनीपत की टीम तृतीय रही। एकल गेम्स में फरीदाबाद का मोहित प्रथम, फरीदाबाद का यश द्वितीय और हिसार का मनवीर तृतीय रहा। वीरवार को कंपाउंड राउंड में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में मुकाबले होंगे।

अंडर-14 वर्ग के रिकर्व राउंड के टीम गेम्स में जींद की टीम प्रथम, गुरुग्राम की टीम द्वितीय और फरीदाबाद की टीम तृतीय रही। एकल गेम्स में जींद का अगत्या प्रथम, रोहतक का निश्चय नांदल द्वितीय व रोहतक का जयंत रोज तृतीय रहा। अंडर-17 वर्ग के रिकर्व राउंड में एकल गेम्स में फरीदाबाद से दिव्यांश प्रथम, फरीदाबाद से विनित द्वितीय व हिसार से अनिल तृतीय स्थान पर रहे। टीम गेम्स में फरीदाबाद की टीम प्रथम, जींद द्वितीय व रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर कोच मनजीत मलिक, ज्योति मलिक, फरीदाबाद से नीरज वशिष्ठ, गुरुग्राम से कपिल कौशिक, नारनौल से सुरेंद्र शर्मा, सोनीपत से अमित, जींद से मनीष बेरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed