{"_id":"62b5ffe73b34a009524171bf","slug":"applications-for-admission-will-start-next-week-in-government-polytechnic-institute-hisar-news-hsr635064038","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में अगले सप्ताह शुरू होंगे दाखिले के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में अगले सप्ताह शुरू होंगे दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार अगले सप्ताह समाप्त हो जाएगा। दाखिले की आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। दो दिन पहले निदेशालय ने 23 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे। किन्हीं कारणों की वजह से आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में विभिन्न कोर्सों में 840 सीटें हैं। ऐसे में विद्यार्थियों में भी दाखिला पाने की होड़ मचती है। हरियाणा बोर्ड का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आ चुका है। हरियाणा स्टेट काउंसिलिंग सोसायटी की ओर से दाखिला प्रक्रिया रोक लगाई है। अगले सप्ताह नोटिफिकेशन जारी होगा। संस्थान में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए हर साल 3 हजार आवेदन आते हैं। यह जिले का सबसे बड़ा और प्रदेश का मुख्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान है। संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की 7 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होकर 31 जुलाई तक खत्म होंगी।
स्वरोजगार के लिए बना रहे आत्मनिर्भर
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को स्वरोजगार के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके लिए रोजगार मेला या आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रम आयोजित होते है। कुछ युवाओं ने कोर्स करने के बाद खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का प्रमाण भी दिया है। इस आत्मनिर्भर योजना का सुनील भुटानी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
यह है संस्थान की स्थिति
संस्थान के भवन की क्षमता दो हजार विद्यार्थियों की है।
- संस्थान में अलग-अलग कोर्सों में करीब तीन हजार विद्यार्थी पढ़ रहे।
- संस्थान में करीब 200 स्टाफ है, जिनमें शिक्षक से लेकर अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
- सालाना 840 विद्यार्थियों के दाखिले होते हैं।
- इस समय संस्थान में 13 कोर्स चल रहे हैं।
30 साल पुराना है संस्थान
यह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान साल 1992 में दिल्ली बाईपास पर जीजेयू के गेट नंबर एक से कुछ दूरी पर बनाया गया था। उस दौरान डिप्लोमा कोर्स से शुरूआत हुई थी। शुरू में 90 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। इसके बाद लगातार नए कोर्सों के शुरू करने की मांग बढ़ती गई। साल 2007 से 2014 तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के कोर्सों की सबसे ज्यादा मांग रही और युवाओं में भी दाखिला पाने की होड़ मची थी। इसके बाद युवाओं का कुछ रूझान कम हुआ, पर अब दोबारा से कोर्स की मांग बढ़ी है।
नए कोर्स शुरू करने की मांग, पर जगह नहीं
संस्थान में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की रुचि है। इसे देखते हुए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान प्रशासन की भी नए कोर्स शुरू करने की मांग है। इसमें संस्थान का भवन अड़चन बना हुआ है, क्योंकि भवन में जगह का काफी अभाव है। इस वजह से अन्य कोर्सों की कक्षाएं लगा पाना मुश्किल होगा। ऐसे में पहले भवन में सुधार करने या नया भवन बनाने की जरूरत है। तब तक विद्यार्थियों को नए कोर्स की सुविधा नहीं मिल सकती। हालांकि, नया टीचिंग ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव तकनीकी निदेशालय हो भेजा है एस्टीमेट के अनुसार नए भवन में 10 कमरे, 10 कार्यालय व लैब बनाई जाएंगी।
कॉलेज में सीटों का ब्योरा
कोर्स सीट
कंप्यूटर इंजिनियरिंग 120
इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग 60
इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग 60
फैशन डिजाइन 60
फैशन टेक्नोलाजी 60
फाइनेंस अकाउंटस एंड आडिटिंग 60
इंस्ट्रमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजिनियरिंग 60
मक्निकल इंजिनियरिंग 120
मेडिकल इलेक्ट्रोनिक्स 60
टेक्सटाइल डिजाइन 60
टेक्सटाइल प्रोसेसिंग 60
टेक्सटाइल टेक्नालॉजी 60
सिविल इंजिनियरिंग 60
हमारे संस्थान में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में काफी कंपीटीशन होता है। मेरिट सूची काफी ऊंची रहती है। दाखिला प्रक्रिया 23 जून को शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारणवश उसको स्थगित कर दिया गया। अब आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। तब तक विद्यार्थियों से कहना है कि वे अपने कागजात पूरे कर लें।
- अशोक कुमार, प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान