{"_id":"6658b2b7242dab448a06483f","slug":"applications-for-admission-in-iti-will-start-from-7th-hisar-news-c-127-1-shsr1017-117374-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए सात से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए सात से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में आईटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कॉलेजों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी होने के बाद अब आईटीआई में भी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी 7 जून से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अभी तक कट ऑफ लिस्ट की तारीख तय नहीं की गई है।
जिले में पांच सरकारी और 15 निजी आईटीआई है, जिसमें दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे ज्यादा ट्रेड भोड़िया खेड़ा आईटीआई में है। नई ट्रेड को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। विभाग ने पिछले सप्ताह ही नोटिस जारी करके सत्र 2024-25 में दाखिला लेने के लिए इच्छुक आवेदनकर्ता उम्मीदवारों के पास आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी एवं परिवार पहचान पत्र का प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। इन दस्तावेज का ऑनलाइन आवेदन के लिए होना जरूरी है।
जिले में सरकारी आईटीआई
आईटीआई ट्रेड
राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा 21
राजकीय आईटीआई टोहाना 17
राजकीय महिला आईटीआई टोहाना 10
राजकीय आईटीआई भिरड़ाना 7
राजकीय आईटीआई जाखल 7
भोडिय़ा खेड़ा आईटीआई में है सबसे ज्यादा ट्रेड
आईटीआई भोड़िया खेड़ा में कारपेंटर, कोपा एनसीवीटी और एससीवीटी, ड्राफ्टमैन सिविल, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाइंस, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक डीजल डबल, पैंटर, पलंबर, रेफ्रिजरेशन एवं कंडीशनिंग तकनीशियन, सीविंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर, वेल्डर, वेल्डर डयूल, वायरमैन ट्रेड है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात जून से शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी दस्तावेज तैयार कर लें। दाखिले को लेकर वेबसाइट पर विद्यार्थियों को अपडेट मिलते रहेंगे। -
भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई, भोड़िया खेड़ा।