फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another new hurdle, now the matter of road construction from Mahavir Colony to Sector 1-4 has reached the court.

Hisar News: एक और नई अड़चन, अब महावीर कॉलोनी से सेक्टर 1-4 तक सड़क निर्माण का मामला पहुंचा कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Another new hurdle, now the matter of road construction from Mahavir Colony to Sector 1-4 has reached the court.
हिसार। सीएम घोषणा में शामिल महावीर कॉलोनी से सेक्टर 1-4 तक प्रस्तावित सड़क की राह में एक और अड़चन आ गई है। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। ऐसे में कोर्ट के मामले का समाधान होने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। इस सड़क के निर्माण के लिए 476.83 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली थी। बीएंडआर के अधिकारियों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर भी अलॉट कर दिया था। बस ठेकेदार को काम शुरू करना था, लेकिन उससे पहले एक अड़चन आ गई। चूंकि जिस जगह पर सड़क बनाया जाना है, वह वन क्षेत्र है। नियमानुसार बीएंडआर को इस जमीन की एवज में वन विभाग को अन्य जगह जमीन उपलब्ध करवानी थी ताकि वन विभाग उस जमीन पर पौधरोपण कर सके। 6 साल के लंबे इंतजार के बाद बीएंडआर ने वन विभाग चरखी दादरी में 1.85 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई। इसके बाद बीएंडआर को वन विभाग से पेड़ों की कटाई की अनुमति के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। अब जब 585 पेड़ों की कटाई हो गई तो ठेकेदार ही मामले को लेकर कोर्ट में चला गया।
विज्ञापन


1.8 किलोमीटर है सड़क की लंबाई
महावीर कॉलोनी से सेक्टर 1-4 तक डाबड़ा माइनर के साथ प्रस्तावित इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर व लंबाई करीब 1800 मीटर होगी। इस सड़क के बनने से महावीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी के लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा इस रोड के निर्माण से दिल्ली रोड से भी वाहनों का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसका ठेकेदार मामले को लेकर हाईकोर्ट में गया हुआ है। इस मामले की सुनवाई चल रही है। -
भूप सिंह रोहिल्ला, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed