{"_id":"653e0b8a1b7b4fbfae067578","slug":"annual-fair-grand-temple-of-18-agarwal-gotras-will-be-inaugurated-today-in-agroha-dham-of-hisar-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: अग्रोहा धाम में आज वार्षिक मेला, 18 अग्रवाल गोत्रों के भव्य मंदिर का किया जाएगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: अग्रोहा धाम में आज वार्षिक मेला, 18 अग्रवाल गोत्रों के भव्य मंदिर का किया जाएगा उद्घाटन
Sun, 29 Oct 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:06 PM IST
सार
कांग्रेस नेता बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवां धाम है, जिसके साथ देश की जनता की आस्था जुडी हुई है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से महाराजा अग्रसेन के नाम पर तोरण द्वार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ओडिसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के अग्रोहा धाम में आज वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 19 अग्रवाल गोत्रों के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। मेले में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, ओडिसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा, महाभारत के अर्जुन फिरोज खान व युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान आदि गणमान्य लोग भाग ले रहे हैं। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवां धाम है, जिसके साथ देश की जनता की आस्था जुडी हुई है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से महाराजा अग्रसेन के नाम पर तोरण द्वार बनाया जाएगा। साथ ही धाम में 56 एसी युक्त कमरे व हॉल का निर्माण, बाबा हनुमान की प्रतिमा के पास बाबा हनुमान का मंदिर बनाया जाएगा। इसके अलावा श्री रामेश्वर धाम का पूरी तरह से सुंदरीकरण और अप्पू घर का विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार अगर सुविधा देती है तो अग्रोहा को विकसित करने के लिए देश व विदेश के उद्योगपतियों से अग्रोहा में करोड़ों-अरबों रुपये का पूंजी निवेश करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ना चाहिए। साथ ही टीले में बदल चुके महाराजा अग्रसेन के 125 एकड़ में महल की खोदाई का काम शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन