फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anish Yadav is the new DC of Hisar, Neeraj Kumar appointed as Corporation Commissioner.

Hisar News: अनीश यादव हिसार के नए डीसी, नीरज कुमार निगम आयुक्त नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anish Yadav is the new DC of Hisar, Neeraj Kumar appointed as Corporation Commissioner.
हिसार। प्रदेश सरकार ने रविवार रात 27 आईएएस के तबादले कर दिए। इसके तहत अनीश यादव को हिसार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदीप दहिया का हिसार से तबादला कर झज्जर का डीसी लगाया गया है। लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही प्रदीप दहिया को हिसार नगर निगम आयुक्त के साथ डीसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
विज्ञापन

हिसार नगर निगम की आयुक्त वैशाली शर्मा को करनाल स्थानांतरित करने के बाद अब नीरज कुमार को निगम आयुक्त लगाया गया है। नीरज कुमार कुछ समय पहले हिसार के एडीसी रह चुके हैं। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। जिसमें पिछले सप्ताह आईपीएस के तबादले किए गए थे। जिसमें हिसार के एसपी दीपक सहारन को झज्जर डीसीपी क्राइम नियुक्त किया गया था। झज्जर के डीसीपी क्राइम शशांक कुमार सावन को हिसार का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। नए एसपी शशांक कुमार सोमवार काे कार्यभार संभालेंगे। रविवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें हिसार के डीसी प्रदीप दहिया का तबादला झज्जर डीसी के तौर पर किया गया है। प्रदीप दहिया ने 2022 में हिसार नगर निगम आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाला था। इसके बाद वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले उनको हिसार डीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। साथ ही उनको हिसार एचएसवीपी प्रशासक का कार्यभार भी दिया गया था। उन्होंने निगम आयुक्त तथा डीसी के पद रहते हुए हिसार स्वागत द्वार, टाउन पार्क, श्मशान घाट सहित कई बड़े प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed