फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   animals smuggler hisar, Perawali hisar, Hisar

गौवंश की मौत का मामला : मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर, यूपी से जुड़े तार

Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
animals smuggler hisar, Perawali hisar, Hisar
पशृ

पीरांवाली के पास कंटेनर में पांच दिन पहले गौवंश की मौत मामले में पुलिस जड़ तक पहुंची है, अब बड़ा खुलासा हो सकता है। अग्रोहा एरिया का एक युवक सारे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है। वह वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके घर दबिश दे चुकी है, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसी षड्यंत्रकारी ने कंटेनर मंगवाया था। उसकी गिरफ्तारी से कई चेहरे बेनकाब होने की संभावना है।

विज्ञापन


मुरादाबाद से मंगवाया था कंटेनर
25 अगस्त जन्माष्टमी वाली देर रात पीरांवाली के पास गौवंश भरे जिस कंटेनर को गौ सेवकों ने पकड़ा था, वह जांच में मुरादाबाद का निकला। पुलिस की एक टीम ने मुरादाबाद जाकर तफ्तीश की तो कंटेनर रिकॉर्ड में मुरादाबाद के मोहम्मद कासिम नामक आदमी का निकला। पुलिस उसके पते पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। इसलिए उसके बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई। सदर थाना पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आंखों में झोंकी धूल, चंदा उगाह ले गया

सूत्रों की मानें तो अग्रोहा एरिया का यह मास्टरमाइंड जाखोद खेड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों की आंखों में धूल झोंककर चंदा उगाहकर ले गया। ग्रामीणों को उसकी करतूत के बारे में पता नहीं था। मास्टरमाइंड ने ग्रामीणों से कहा था कि आवारा सांड़ गांव में फसल खराब करते हैं। इनको कहीं बाहर छोड़ आते हैं, ताकि फसली नुकसान न हो। ग्रामीण उसकी बातों में आ गए और उन्होंने चंदा उगाहकर उसे दे दिया। मास्टरमाइंड ने कहा था कि लावारिस पशुओं को छोड़ने के लिए वाहन का बंदोबस्त करना पड़ेगा और वाहन ड्राइवर को भाड़ा देना पड़ेगा, लेकिन उसने बाद में और खेल खेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौ सेवकों ने जान हथेली पर रख किया पर्दाफाश
सीसवाल के गौ सेवक श्रवण और उसके साथियों ने जान हथेली पर रखकर मामले का भंडाफोड़ किया। जाखोद खेड़ा में देर रात किसी ने कंटेनर में गोवंश लोड होते देखा और पास में जेसीबी खड़ी थी। देखने वाले को इतनी रात गोवंश कंटेनर में चढ़ाना संदिग्ध लगा। उसने गौ सेवकों से संपर्क किया और मामले से अवगत कराया। गौ सेवक वहां पहुंचे तो कंटेनर दौड़ा दिया। गौ सेवकों ने पीछा किया था। कंटेनर के साथ एक गाड़ी चल रही थी। पीरांवाली आने से पहले रजवाहे के पास कंटेनर सवार लोगों को गौ सेवकों के पीछा करने की भनक लग गई थी और कंटेनर रोक दिया था। गौ सेवक खतरा भांपकर पीछे रुक गये थे। उन्हें अंदेशा था गाड़ी और कंटेनर सवार लोगों के पास हथियार हो सकते हैं। वे हमला कर सकते हैं। इसलिए पुलिस को फोन कर सूचित किया था। 26 अगस्त की सुबह होने से पहले गाड़ी और कंटेनर सवार लोग फरार हो गए। वहां कंटेनर खड़ा मिला, जिसमें 31 गौवंश मृत पाए गए थे।


जेसीबी ड्राइवर को मिली जमानत
हिसार। सदर थाने के एएसआई कुलबीर सिंह की टीम ने कंटेनर के लिए जेसीबी से रास्ता समतल करने के आरोपी चालक गांव मल्लापुर के कुलदीप बिश्नोई को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां उसकी जमानत मंजूर हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुलदीप को जाखोद खेड़ा के दो युवकों ने फोन कर भाड़े पर बुलाया था। जाखोद खेड़ा में जहां कंटेनर में गौवंश चढ़ाया गया, वहां के रास्ते में गड्ढे थे। जेसीबी से उस रास्ते को समतल बनाया गया था। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed