{"_id":"676844e6d87bc0e78b0a855e","slug":"animal-husbandry-department-opened-portal-to-provide-fodder-subsidy-hisar-news-c-21-hsr1005-530092-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गोशालाओं को चारा अनुदान देने के लिए पशुपालन विभाग ने पोर्टल खोला, 23 दिसंबर तक करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गोशालाओं को चारा अनुदान देने के लिए पशुपालन विभाग ने पोर्टल खोला, 23 दिसंबर तक करना होगा आवेदन
Sun, 22 Dec 2024 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार की तरफ से गोशालाओं और नंदीशालाओं को दिए जाने वाले चारा अनुदान के लिए पशुपालन विभाग ने पोर्टल शुरू कर दिया है। गोशाला व नंदीशाला संचालकों को 23 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। पशुपालन विभाग की मानें तो वर्ष 2024-25 के लिए गोशाला एवं गो सदन विकास योजना में 85 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। प्रदेश सरकार की तरफ से एक वर्ष से कम आयु वाले बछड़ा और बछड़ी के लिए 10 रुपये, एक वर्ष के अधिक आयु वाली गाय के लिए 20 रुपये और एक वर्ष से अधिक आयु वाले नंदी के लिए 25 रुपये प्रतिदिन की दर से चारा अनुदान की राशि दी जाएगी। इसके लिए गोशाला और नंदीशाला संचालकों को दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन