फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anger among villagers over beautification of pond in Dhansu

Hisar News: धान्सू में जोहड़ के सुंदरीकरण को लेकर ग्रामीणों में रोष

Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anger among villagers over beautification of pond in Dhansu
गांव धांसू में जोहड़ के सुंदरीकरण को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत स्वयं
हिसार। गांव धान्सू में प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर के पास जोहड़ का सुंदरीकरण न होने पर सोमवार को ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि 2023 में इस जोहड़ के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन उसके बाद कार्य शुरू नहीं किया गया। इस बीच, गांव के दूसरे जोहड़ का सुंदरीकरण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण अश्वनी, व्रिकम बैरा, मनोज बैनिवाल, संदीप, मुकेश, जोगी राम, सुरेंद्र, विकास और प्रवीन ने आरोप लगाया कि पंचायत और विकास विभाग की तरफ से किए गए सर्वे में राधा कृष्ण मंदिर वाेले जोहड़ को प्राथमिकता दी गई थी, और इसी के लिए ग्रामीणों ने हस्ताक्षर भी किए थे। उनका कहना है कि सरपंच ने कुछ पंचों पर दबाव डालकर दूसरे तालाब का प्रस्ताव बनवाया और नेताओं के साथ मिलकर पीलिया खंदें वाले तालाब को पहले स्थान पर रखवाकर प्रस्ताव पास करवा दिया। ग्रामीण चाहते हैं कि पहले राधा कृष्ण मंदिर वाले जोहड़ का ही सुंदरीकरण किया जाए।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा ने आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सभी तालाबों के प्रस्ताव दिए गए हैं और सभी का सुंदरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि गांव में इकट्ठा होकर फेसबुक पर शोर करने से समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed