फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anganwadi workers sat on the road when prevented from meeting the Agriculture Minister

कृषि मंत्री से मिलने से रोका तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर बैठीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers sat on the road when prevented from meeting the Agriculture Minister
सिवानी मंडी। धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुधवार को शहर में एक कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री से मिलने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटा दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल 73वें दिन बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुई और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन की प्रधान निर्मला देवी ने की और संचालन कमला देवी ने किया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर से पैदल मार्च निकाला। इस दौरान शहर में प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल का प्रोग्राम था। पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में नेशनल हाईवे नंबर 52 हिसार राजगढ़ रोड रेस्ट हाउस के नजदीक बैरिकेड्स लगाकर वहीं रोक दिया। इस पर वह हाईवे रोड पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे यातायात सेवा भी बाधित रही।
विज्ञापन

थाना अधिकारी कुलदीप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समझाया और उन्हें कृषि मंत्री के सामने मिलवाने का आश्वास दिया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने जाम हटा दिया। पूर्व कर्मचारी नेता सुभाष कौशिक ने बताया कि पिछले दिनों कृषि मंत्री से मिलकर उनको अपनी मांगों को लेकर आश्वासन दिया था कि उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाएंगे। मगर उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री से दोबारा मुलाकात करनी थी, मगर पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द ही मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर संतोष बड़वा, मीना कालोद, सुशीला, सुमन गढ़वा, पूनम सिवानी,भारती, कुलदीप, मास्टर उमराव सिंह, सोनू पिलानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed