फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anaj mandi, anaj mandi hisar, crop, hindi news, hisar

आज से शुरू होगी खरीद, 10 के बाद आएगा गेहूं

Fri, 01 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 01 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anaj mandi, anaj mandi hisar, crop, hindi news, hisar
अनाजमंडी - फोटो : bureau

शुक्रवार से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूूं की खरीद के लिए पांच एजेंसियों के अनाज मंडियों के अनुसार दिन तय किए गए हैं। इस बार करीब 5.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद है। बरसात के कारण गेहूं की फसल मंडी तक आने में 15 दिन की देरी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। 15 मई तक करीब 45 दिन तक अनाज मंडियों में सरकारी एजेंसियां गेहूं खरीदेंगी। गेहूं खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने एक परचेजिंग प्लान तैयार किया है। पिछले साल 5.07 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन


इस बार विभाग को 5 लाख 26 हजार एमटी गेहूं मंडियों में आने की संभावना है। पिछले साल फूड सप्लाई ने 1.59 एमटी, हैफेड ने 1.84 एमटी गेहूं खरीदा था। बारिश व मौसम में नमी के चलते गेहूं की पैदावार लेट आएगी। माना जा रहा है कि दस अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी। हिसार अनाज मंडी में सबसे अधिक आवक होगी। इसके अलावा हांसी, बरवाला, उकलाना, बालसमंद, नारनौंद सहित अन्य मंडियों में गेहूं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों भी आएगी ज्यादा
इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा अनाज मंडी में सरसों की आवक अधिक आने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार तक 11 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। पिछले वर्ष सरसों की कुल आवक 75 हजार क्विंटल थी। अब तक सिर्फ 18 दिनों में 11 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। मंडी में सरसों की आवक 12 मार्च से आरंभ हुई थी जो 15 अप्रैल तक जारी रहेगी।

मंडी में ऐसे रहेगी व्यवस्था
मार्केट कमेटी की ओर से सोमवार को मंडी की सड़कों पर दोनों ओर सफेद पट्टी खींची जाएगी। इसके तहत आढ़तियों के माल को सफेद पट्टी के अंदर ही सीमित रखा जाएगा। यह व्यवस्था किसानों के वाहनों को मंडी में फसलों को लाने - ले जाने के लिए की जाएगी। आढ़तियों को शेड के नीचे रखे माल को उठाने के भी निर्देश दिए गए है। मंडी में फसल को बरसात से बचाने के लिए तिरपाल आदि का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं।

ठंडे पानी के लिए 9 वाटर कूलर
अनाज मंडी में आने वाले किसानों को इस बार ठंडा पानी मिलेगा। इसके लिए मंडी में अलग अलग स्थानों पर 9 वाटर कूलर लगाए गए हैं। किसानों के लिए शेड खाली करवा दिए गए है। सभी शेड को खाली करवा कर सफाई कराई गई है।

मंडी में सरसों व गेहूं को अच्छी तरह साफ करवाकर व सुखा कर लाएं। मंडी की ओर से नमी के तय मानकों के अनुसार की खरीदारी की जाएगी। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।

- पूनम पूनिया श्योराण, सचिव, मार्केट कमेटी, हिसार

सरकार की ओर से तय किए गए भाव
गेहूं - 1525 रुपये क्विंटल
जौ - 1225 रुपये क्विंटल
चना - 3425 रुपये के अलावा 75 रुपये बोनस
सरसों - 3350 रुपये
मसूर - 3325 रुपये के अलावा 75 रुपये बोनस

14 प्रतिशत से ज्यादा नमी तो नहीं खरीदेंगे गेहूं
गेहूं में 12 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। गेहूं में 12 से 14 प्रतिशत तक नमी होगी तो वैल्यू कट के साथ गेहूं खरीदा जाएगा। यानी गेहूं के वजन में कुछ कटौती कर ली जाएगी। अगर 14 प्रतिशत से अधिक नमी मिली तो गेहूं को किसी सूरत में नहीं खरीदा जाएगा।

कौन कितना खरीदेगा गेहूं
खाद्य आपूर्ति विभाग - 33 प्रतिशत
हैफेड - 33 प्रतिशत
हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन - 12 प्रतिशत
हरियाणा एग्रो - 10 प्रतिशत
एफसीआई - 12 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed