फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An MRI center will be built at the hospital by removing the men's restroom.

Hisar News: अस्पताल में पुरुष शौचालय हटा बनाया जाएगा एमआरआई सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
An MRI center will be built at the hospital by removing the men's restroom.
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में प्रस्तावित मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) सेंटर के लिए पंजीकरण काउंटर के सामने बने पुरुष शौचालय को हटाकर जगह तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


सेंटर के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने इस स्थान को अंतिम रूप दिया है। इसके गेट पर ताला लगा दिया गया है। महिला शौचालय को बंद नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रसवोत्तर केंद्र (पीपीसी) की बिल्डिंग में स्थित क्षेत्रीय टीका स्टोर (आरवीएस) की जगह चुनी गई थी। वहां कई कमरों में तोड़फोड़ की जरूरत थी और इसके बावजूद मशीन लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी। इसके बाद ओपीडी और वार्ड के बीच की जगह तय की गई। आपातकालीन वार्ड भी इसके नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में एमआरआई मशीन लगाने की घोषणा की थी। इसी के तहत महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक चिकित्सालय में भी मशीन लगाने के लिए स्थान आवंटित किया गया है।

निजी कंपनी से 10 साल का करार

एमआरआई सुविधा के लिए निजी कंपनी आकाश डाइग्नोटिक्स के साथ 10 साल का करार किया गया है। निजी-सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) के तहत कंपनी मशीन लगाएगी और सेवा उपलब्ध कराएगी। अभी मरीजों को एमआरआई जांच के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें अधिक समय और शुल्क खर्च करना पड़ता है। लंबे समय से मरीज सरकार और जनप्रतिनिधियों से जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। अब इसी साल सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।

चुंबक और रेडियो तरंगों से होगी जांच

एमआरआई दर्दरहित जांच तकनीक है। इसमें शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों की मदद से शरीर के अंदर की विस्तृत तस्वीरें तैयार की जाती हैं। चिकित्सक इसका इस्तेमाल मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और आंतरिक अंगों की बीमारियों के निदान में करते हैं। इससे ट्यूमर, स्ट्रोक, गठिया और कैंसर जैसी समस्याओं का पता लगाने में मदद मिलती है। इससे पूरे शरीर की स्कैनिंग भी की जा सकती है। मशीन के शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र के कारण एमआरआई कक्ष में प्रवेश से पहले धातु की वस्तुएं उतारना जरूरी होता है।


------------

यह काम शुरू होने में कुछ समय और लगेगा। यह सुविधा निजी कंपनी के सहयोग से दिलाई जाएगी। निजी-सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) के तहत मशीन लगाने के लिए आकाश डाइग्नोटिक्स कंपनी के साथ करार कर स्थान चुना गया है।

- डॉ. प्रभु दयाल, एसएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।



☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed