फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An interpretation center and a state-of-the-art museum will be built in Agroha, said Vivek Agrawal, Secretary of the Ministry of Culture, during his visit to the site.

Hisar News: अग्रोहा में बनेगा व्याख्या केंद्र और अत्याधुनिक संग्रहालय, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने किया टीले का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
An interpretation center and a state-of-the-art museum will be built in Agroha, said Vivek Agrawal, Secretary of the Ministry of Culture, during his visit to the site.
हिसार। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने शुक्रवार को अग्रोहा टीले का खोदाई के कार्यों का ब्योरा लिया। अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा में केंद्र सरकार ने व्याख्या केंद्र और राज्य सरकार ने अत्याधुनिक संग्रहालय बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

स्थानीय अधिकारियों ने केंद्रीय सचिव को बताया कि टीले पर खोदाई के दौरान चौथी से 14वीं शताब्दी के कालखंड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। मिट्टी के बर्तन, स्थापित अवसंरचनाओं के अवशेष, खिलौने, मणके अग्रोहा के समृद्ध इतिहास की जानकारी देते हैं। हरियाणा सरकार ने संग्रहालय बनाने का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाकर पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है क्योंकि अग्रोहा, महाराजा अग्रसेन की राजधानी होने के कारण महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है। अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार ने अग्रोहा में व्याख्या केंद्र स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसे सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए संवादात्मक प्रदर्शनियों, शैक्षिक कार्यक्रमों और अनुभवात्मक शिक्षण सामग्री का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

लाट की मस्जिद का किया निरीक्षण

अग्रोहा के बाद केंद्रीय सचिव ने जिला अस्पताल के पास गुजरी महल और रोडवेज बस अड्डे के सामने प्राचीन महल परिसर में बनी लाट की मस्जिद का निरीक्षण किया। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के एडीजी प्रो. आलोक त्रिपाठी, अधीक्षण पुरातत्वविद केए काबुई समेत एएसआई चंडीगढ़ के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विवरणिका पत्रक और क्यूआर कोड का विमोचन किया गया। इस मौके पर नगराधीश हरिराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed