{"_id":"6526d9c9c8e371d0a80b15f8","slug":"an-amount-of-rs-45-crore-approved-for-development-works-of-various-villages-agriculture-minister-hisar-news-c-21-hsr1020-237931-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए 4.5 करोड़ की राशि मंजूर : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए 4.5 करोड़ की राशि मंजूर : कृषि मंत्री
Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी।
लोहारू विधानसभा क्षेत्र में एचआरडीएफ से विभिन्न गांव में विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की जाएगी। एचआरडीएफ से 22 गांव की गलियों व फिरनियों के निर्माण पर 4.5 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। कृषि मंत्री जेपी दलाल के प्रयासों से विकास कार्यों के लिए इस राशि की सीएम से स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
कृषि मंत्री दलाल ने विभिन्न गांवों में खर्च होने वाली राशि की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गांव झूपां कलां में फिरनी का निर्माण करवाने के लिए 8.73 लाख की राशि मंजूर की गई है। खंड सिवानी के गांव ढाणी किशन लाल में गांव की एक तरफ की फिरनी को पक्का करवाने के लिए 20 लाख 50 हजार की राशि मंजूर हुई है। वहीं गांव किकराल में श्मशान घाट में शेड बनवाने के लिए 6 लाख की राशि मंजूर हुई है। साथ ही सिवानी के गांव मीठी में श्मशान घाट भूमि की चहारदीवारी व फिरनी से शमशान घाट भूमि की गली का निर्माण करवाने के लिए 14.55 लाख की राशि मंजूर की गई है। वहीं सिवानी के ही गांव कालोद में श्मशान घाट का रास्ता व चारदीवारी का निर्माण करवाने के लिए 23 लाख 30 हजार की राशि मंजूर हुई है। कृषि मंत्री ने बताया कि गांव बड़वा की फिरनी को पक्का करने के लिए एचआरडीएफ से 30 लाख की राशि मंजूर की गई है।