फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Alleged rape of wife vaccinated with unconsciousness

बेहोशी का टीका लगा पत्नी से दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Alleged rape of wife vaccinated with unconsciousness
हिसार। जिले के एक गांव निवासी एक महिला ने सिरसा निवासी उसकी बेटी के पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र करीब 15 वर्ष है। उसने अपनी बेटी की शादी जून 2020 में सिरसा निवासी युवक के साथ की थी। बेटी के नाबालिग होने के कारण उसने शादी के बाद बेटी को ससुराल नहीं भेजा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 14 अगस्त 2021 को उसका दामाद उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। आरोप है कि ससुरालजनों ने कहा कि उसकी बेटी वहां नहीं है। इसके बाद उसने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट अग्रोहा थाने में दी। 24 अगस्त को उसकी बेटी हिसार वन स्टॉप सेंटर में मिली। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसे नशे के टीके देकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, देह व्यापार का आरोप
शहर निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और देह व्यापार का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2013 को अन्य जिला निवासी एक युवक से हुई थी। उस दौरान उसके एक दोस्त ने अन्य युवक को उसका फोन नंबर दे दिया। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया। इसके बाद पीड़िता इस युवक के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपी ने उससे देह व्यापार करवाया। नशे की लत के कारण आरोपी ने उसके गहने तक छीन लिए। पीड़िता ने इसके बारे में आरोपी युवक के परिजनों को कहा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed