Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegations of big scam in Amrit Yojana in Haryana, Uklana MLA Naresh Selwal raised questions

Haryana: अमृत योजना में बड़े घोटाले का आरोप, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल ने उठाए सवाल; जांच की मांग उठाई

Fri, 24 Jan 2025 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हिसार) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 24 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

अग्रोहा खंड कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक नरेश सेलवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Allegations of big scam in Amrit Yojana in Haryana, Uklana MLA Naresh Selwal raised questions
उकलाना विधायक नरेश सेलवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल ने अमृत योजना के तहत गांवों में बने तालाबों में भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तालाबों की खुदाई में करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया गया। यह काम मनरेगा मजदूरों से कराया जाना चाहिए था, लेकिन ठेकेदारी के जरिए इसे करवाकर मजदूरों का हक छीना गया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच के लिए विधानसभा में सवाल उठाएंगे।

विज्ञापन

जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
अग्रोहा खंड कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक नरेश सेलवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


अग्रोहा व्यापार मंडल ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं
अग्रोहा व्यापार मंडल के प्रधान डॉ. खेमचंद मेहता और कोषाध्यक्ष विनोद नैन ने अग्रोहा मोड़ पर बनी सर्विस लाइन के गड्ढों, स्ट्रीट लाइट की खराबी और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक के समक्ष मांगें रखीं। उन्होंने अग्रोहा गोशाला से मेडिकल कॉलेज तक खराब स्ट्रीट लाइट्स और आदमपुर मार्ग पर अधूरी पड़ी सड़क और नालों के काम को पूरा कराने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने दिए समाधान के आदेश
विधायक नरेश सेलवाल ने एनएचआई के अधिकारी मंगला सिंह को अग्रोहा में सर्विस लाइन, नालों की समस्याओं और अतिक्रमण का समाधान करने के निर्देश दिए।

ये मांगें भी उठाईं

  • अग्रोहा को उप तहसील का दर्जा देने की मांग।
  • अग्रोहा और मीरपुर में पीने के पानी की समस्या का समाधान।
  • अग्रोहा चौक पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील।
  • साबरवास गांव में सेम की समस्या का समाधान।

विधायक का बयान
विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed