फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegation of sexual harassment on IPS in Jind: SIT considers social media channel operator Sunil Kapoor as suspect, police engaged in search.

जींद में आईपीएस पर यौन शौषण का आरोप : एसआईटी ने सोशल मीडिया चैनल के संचालक सुनील कपूर को माना संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Allegation of sexual harassment on IPS in Jind: SIT considers social media channel operator Sunil Kapoor as suspect, police engaged in search.
पत्रकारों को जानकारी देते एसपी दीपक सहारन। 
हिसार। आईपीएस पर यौन शोषण के आरोप मामले में जींद की महिला थाना प्रभारी की ओर से सोशल मीडिया चैनल के संचालक सुनील कपूर पर दर्ज शिकायत की जांच में एसआईटी ने कई खुलासे किए हैं। जांच में पता चला है कि पत्र वायरल करने के लिए जिस वाई-फाई डिवाइस से संदिग्ध ई-मेल भेजे गए उनमें सुनील कपूर का नाम पंजीकृत है। इसी से ही उच्चाधिकारियों को यौन शोषण की शिकायत वाला पत्र भेजा गया था। पुलिस उसे जांच शामिल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह भूमिगत हो गया है। सुनील कपूर पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। एसआईटी के हेड एसपी दीपक सहारन, एएसपी डॉ. राजेश कुमार मोहन ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण पुलिस हर तथ्य की क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. राजेश कुमार मोहन ने बताया कि एसआईटी ने जींद महिला थाना प्रभारी द्वारा 28 अक्तूबर को सिविल लाइन थाना जींद में दर्ज एफआईआर नंबर 370 की जांच में गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। जांच में पता चला है कि सुनील कपूर और थाना प्रभारी का आपस में किसी मामले को लेकर काउंटर शिकायत करने को सिलसिला चल रहा है। 6 अक्तूबर 2023 में दहेज से जुड़ी एक एफआईआर नंबर दर्ज की गई थी, जिसे 6 दिसंबर को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

रद्द एफआई को फिर से खुलवाना चाहता था सुनील
गवाहों ने बताया कि सुनील कुमार रद्द एफआईआर को दोबारा खुलवाना चाहता था। थाना प्रभारी ने सबूतों के अभावों में एफआईआर खोलने से मना कर दिया। रद्द एफआईआर को लेकर एक मध्यस्थ भी सामने आया है। उसके सामने सुनील ने थाना प्रभारी को देख लेने की बात कही थी। एसआईटी ने मध्यस्थ के बयान ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि प्रकरण को लेकर उच्चाधिकारियों को दी शिकायत में यौन शोषण समेत अन्य धाराओं के आरोप हैं। इसकी जांच दूसरे जिले की आला महिला अधिकारी कर रही हैं। इसके बाद हिसार एसआईटी ने तकनीकी विश्लेषण किया तो सामने आया कि जिस संदिग्ध ईमेल आईडी.द्वारा शिकायत की गई थी। वह एयरटेल के वाई-फाई डिवाइस को यूज करके बनाई गई थी। डिवाइस डेटा लिया तो पता चला कि यह वाई-फाई डिवाइस सुनील कपूर के नाम से रजिस्टर्ड है। एसपी व एएसपी ने बताया कि सुनील कपूर जांच में शामिल नहीं हो रहा। उसने उच्चाधिकारियों को जो पत्र भेजा था, उसके पीछे अवैध वसूली या दबाव बनाने की मंशा हो सकती है। उससे पूछताछ के बाद ही इन सभी सवालों का जवाब मिल पाएगा। बता दें कि महिला पुलिसकर्मी की ओर से दी गई यौन शोषण की शिकायत की जांच एसपी फतेहाबाद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed