{"_id":"68e4181bceb4a4a74e0a21b3","slug":"allegation-of-charging-200-rupees-in-the-name-of-linking-the-account-with-ppp-an-employee-of-rawalwas-khurd-post-office-had-called-people-to-the-post-office-hisar-news-c-21-hsr1020-725017-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीपीपी से खाता जोड़ने के नाम पर 200 रुपये वसूलने का आरोप, रावलवास खुर्द डाकघर के कर्मचारी ने फोन कर लोगों को बुलाया था डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीपीपी से खाता जोड़ने के नाम पर 200 रुपये वसूलने का आरोप, रावलवास खुर्द डाकघर के कर्मचारी ने फोन कर लोगों को बुलाया था डाकघर
विज्ञापन
बालसमंद। रावलवास खुर्द डाकघर के एक कर्मचारी पर लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को फोन कर झांसे में फंसाने का आरोप लगा है। सोमवार को एक व्यक्ति ने लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थियों को आठ अक्तूबर को कार्यालय आने को कहा और 200 रुपये लेकर फैमिली आईडी में खाता जोड़ने व योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया।
कॉल करने वाले ने रावलवास कलां निवासी रणजीत की पत्नी सरोज को बताया कि उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए खाता फैमिली आईडी से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए आठ अक्तूबर को डाकघर कार्यालय रावलवास खुर्द आने को कहा गया। इस कर्मचारी पर मई 2022 में भी गांव सीसवाला निवासी महिला बीना से आठ हजार रुपये लेकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एलआईसी की दो पॉलिसी कराने का आरोप था।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कोई भी कर्मचारी जबरन खाता नहीं खोल सकता। यदि कोई डाककर्मी गलत कॉल करता है तो आमजन sposhsr_dop@ reddifmail.com पर शिकायत कर सकते हैं। - राधेश्याम, पोस्टल असिस्टेंट, डाकघर, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने रावलवास कलां निवासी रणजीत की पत्नी सरोज को बताया कि उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए खाता फैमिली आईडी से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए आठ अक्तूबर को डाकघर कार्यालय रावलवास खुर्द आने को कहा गया। इस कर्मचारी पर मई 2022 में भी गांव सीसवाला निवासी महिला बीना से आठ हजार रुपये लेकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एलआईसी की दो पॉलिसी कराने का आरोप था।
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कोई भी कर्मचारी जबरन खाता नहीं खोल सकता। यदि कोई डाककर्मी गलत कॉल करता है तो आमजन sposhsr_dop
विज्ञापन