{"_id":"65bbe84a721325847f029d86","slug":"all-three-doctors-gave-their-explanation-investigation-report-was-submitted-to-cmo-hisar-news-c-21-hsr1020-312507-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीनों चिकित्सकों ने दिया अपना स्पष्टीकरण, जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीनों चिकित्सकों ने दिया अपना स्पष्टीकरण, जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल की दो महिला चिकित्सक के पति द्वारा निजी अस्पताल चलाने और एक चिकित्सक द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार करने के मामले में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पीएमओ को सौंप दी है। पीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने जांच रिपोर्ट को सीएमओ डॉ. सपना को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में तीनों चिकित्सकों ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। एक महिला चिकित्सक ने कहा कि वह आंखों की चिकित्सक है जबकि उनके पति हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं दूसरी चिकित्सक ने कहना है कि वह बाल रोग विशेषज्ञ है और उनके पति हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। ऐसे में मरीजाें को कैसे वहां रेफर कर सकते हैं। वहीं फिजिशियन का कहना है कि उसने किसी मरीज के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गत बुधवार को प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र भेजकर चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट मांगी है। इसमें नागरिक अस्पताल के दो महिला चिकित्सक सरगम और भूमिका शामिल हैं। दोनों के पति निजी अस्पताल चलाते हैं। स्वास्थ्य विभाग का सूचना मिली थी कि दोनों महिला चिकित्सक नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को रेफर करती है। वहीं फिजिशियन के खिलाफ मरीजों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
तीन चिकित्सकों की जांच कमेटी ने रिपोर्ट दी थी। उस रिपोर्ट को सीएमओ को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई उनके द्वारा अमल में लाई जाएगी। - डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, नागरिक अस्पताल