फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All jino type sample test report found Negative

राहत : जीनो टाइप टेस्ट के सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 31 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
All jino type sample test report found Negative
जिलेवासियों के लिए राहत की बात यह है कि सिटी वैल्यू कम मिलने वाले किसी भी सैंपल में वायरस के नए स्ट्रेन के लक्षण नहीं मिले हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिल्ली स्थित लैब में जीनो टाइप टेस्ट के लिए भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

अब इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इन सभी सैंपल की सिटी वैल्यू 25 से कम थी। इसलिए विभाग को इन सभी पर वायरस का नया स्ट्रेन होने की आशंका थी। विभाग ने इस तरह के करीब 100 सैंपल एनआरसीई लैब में एक सप्ताह तक माइनस 70 डिग्री के तापमान पर रखे थे। इसके बाद इनमें से 10 सैंपल जीनो टाइप टेस्ट के लिए दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए थे, ताकि वायरस के नए स्ट्रेन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि वायरस के नए स्ट्रेन की शुरुआत ब्रिटेन से हुई थी और वहीं इसके सबसे अधिक मामले मिले थे। जब इन सभी के कोरोना टेस्ट हुए थे तो सभी की सिटी वैल्यू 25 से कम मिली थी। इस बीच ब्रिटेन से हवाई यात्रा कर काफी लोग भारत आए थे और उसी दौरान करीब 46 लोग हिसार भी आए थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी विभागों को आदेश जारी किए थे कि ब्रिटेन से लौटे लोगों को ट्रेस कर पहले रैपिड और बाद में आरटीपीसीआर टेस्ट के सैंपल लिए जाए। इसी बीच किसी की सिटी वैल्यू 25 सेे कम मिलती है तो उनके सैंपल स्टोर किए जाएं। चिकित्सकों के मुताबिक 25 से कम सिटी वैल्यू मिलने वाले मरीज गंभीर हालत के माने जाते हैं। इसलिए उनको समय पर उपचार मिलना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से अधिक सैंपल भेजने के आदेश
उधर, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभागीय अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि अबकी बार जीनो टाइप टेस्ट के लिए 10 से अधिक सैंपल भेजे जाएं। खास बात यह है कि अभी जिले में केवल 8 से 10 सैंपल ही ऐसे हैं, जिनकी सिटी वैल्यू कम है। फिलहाल यह सभी सैंपल एनआरसीई लैब में माइनस 70 डिग्री पर एक सप्ताह तक रखे जाएंगे।

जीनो टाइप टेस्ट के लिए भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। काफी खुशी है कि हमारी ओर से भेजे गए 10 सैंपल में से किसी में भी वायरस के नए स्ट्रेन के लक्षण नहीं मिले हैं।
- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, आईडीएसपी इंचार्ज, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed