फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   airforce man death due to current in Narnaund Hisar

करंट लगने से एयर फोर्स के जवान की मौत

Sun, 14 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
airforce man death due to current in Narnaund Hisar
जवान के पार्थिव शरीर शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते एयरफोर्स के अधिकारी। - फोटो : Hisar
नारनौंद (हिसार)। उपमंडल के गांव कोथकलां में एयर फोर्स के जवान की करंट लगने से मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर का गांव के श्मशान घाट में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें एयर फोर्स की टुकड़ी ने उसे सलामी दी। उसकी मौत पर पूरे गांव में गम का माहौल रहा।
विज्ञापन

कोथकलां निवासी 27 वर्षीय अनिल एयर फोर्स में जून 2015 में एयरमैन के पद पर भर्ती हुआ था। फिलहाल वह असम के सितरुगढ़ में तैनात था। फिलहाल अनिल घर पर छुट्टी पर आया था और 11 मार्च की शाम को वह खेत में गया हुआ था। ट्यूबवेल चलाने के लिए जैसे ही उसने स्टार्टर को छुआ तो उसे तेज करंट लग गया और वह अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गया। उसके पास उसका चाचा राजेश थे, वे उसे जींद के सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जींद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसकी सूचना एयर फोर्स के अधिकारियों को दी गई। शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि देकर सम्मान के साथ एयरफोर्स के जवानों ने सलामी देकर विदाई दी। जवानों ने तिरंगे को उनके पिता को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

अनिल की शादी की चल रही थी तैयारी
अनिल की कुछ दिन पहले ही मंगनी हुई थी और उसकी नवंबर में शादी होनी थी। अभी से परिवार अनिल की शादी की तैयारी करने में लगा हुआ था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। वहीं अनिल को छुट्टी पूरी कर रविवार को वापस ड्यूटी पर जाना था।

जवान अनिल की फाइल फोटो

जवान अनिल की फाइल फोटो- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed