{"_id":"6870135b667aeffed008599d","slug":"agriculture-officials-inspected-fertilizer-and-seed-shops-for-dap-and-took-two-samples-hisar-news-c-21-hsr1020-663977-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कृषि के अधिकारियों ने डीएपी के लिए खाद-बीज की दुकानों का किया निरीक्षण, दो सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कृषि के अधिकारियों ने डीएपी के लिए खाद-बीज की दुकानों का किया निरीक्षण, दो सैंपल लिए
Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से डीएपी खाद की मांग को देखते हुए वितरण केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक डॉ. आरपी सिहाग, उप कृषि निदेशक डॉ. राजबीर सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने जिले में गांव राखी शाहपुर, खेड़ी चोपटा, नारनौंद, हांसी में खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान हांसी की एक फर्म टोनी ट्रेडर्स से खाद के दो सैंपल भी लिए गए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि किसानों को डीएपी (डाय-अमोनियम फास्फेट) खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसानों खाद के लिए पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीद करें। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिले के कृषि विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कृषि विभाग किसानों के हित में प्रतिबद्ध है और समय पर खाद आपूर्ति के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों की जरूरत व मांग के अनुसार डीएपी मंगवाया जा रहा है। किसान डीएपी के अलावा एनपीके खाद का प्रयोग भी कर सकते हैं।