फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   agitation, agitation in hisar, road Jaamelectric problem, Hisar

...जब महिलाओं ने हाथों में बीजणे लेकर कर दिया रोड जाम

Wed, 06 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 06 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
agitation, agitation in hisar, road Jaamelectric problem, Hisar
महिलाओं ने लगाया जाम - फोटो : bureau

बीड 132 केवी सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के 40 घंटे से ज्यादा बाद बिजली संकट से ग्रस्त महिलाओं ने पारिजात चौक पर जाम लगा दिया। कुछ महिलाओं ने करीब 10-12 मिनट के लिए मानव शृंखला बनाकर रोड जाम किया। इस जाम के बाद यातायात को नियंत्रित करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर डोगरान मोहल्ला, उदयपुरिया मोहल्ला, सैनियान मोहल्ला, रामपुरा मोहल्ला के लोग इक्ट्ठा होकर पारिजात चौक पहुंचे। हाथ वाले पंखे बीजणे लेकर पहुंची महिलाओं ने सड़क पर मानव शृंखला बनाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद महिला सुमन, कृष्णा, मुनी देवी, कैलाशो देवी, सुशीला ने कहा कि 3 दिन से बिजली संकट से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बिजली न होने से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। उमस भरे इस वातावरण में लोग गर्मी से परेशान हैं। उन्होंने अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि अधिकारी तो वातानुकूलित कमरों में बैठते रहते हैं, लोग बेशक परेशान रहें उन्हें कोई परवाह नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार नरेश कुमार, रमेश, राजेश ने बताया कि बिजली न होने से सारे कार्य ठप होकर रह गए हैं। बिजली संकट से कामकाज बंद होने से आर्थिक संकट बढ़ गया है। गुस्साए लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को कोसते हुए कहा कि अगर अधिकारी इस सब स्टेशन पर ध्यान देते तो लोगों को 40 घंटे तक बिजली समस्या से जूझना नहीं पड़ता। सब स्टेशन पिछले 2 महीनों में कई बार खराबी आ चुकी है।


लंबी कतार लगी
करीब 12 मिनट के जाम ने वाहन चालकों को करीब दो घंटे तक परेशान किए रखा। जाम के दौरान पारिजात चौक से पुराने पुल तक वाहनों की कतार लग गई। दूसरी ओर पारिजात चौक से बस स्टैंड तक वाहनों की लाइन लगी। पारिजात चौक से सुशीला भवन रोड तक वाहन जाम में फंसे थे। मार्केट के अंदर के हिस्सों में भी जाम का असर दिखा। करीब 2 घंटे तक बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed