फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the land of the pond came out, the corporation administration changed the decision to build Nandishala near MG Club.

तालाब की जमीन निकलने पर निगम प्रशासन ने एमजी क्लब के पास नंदीशाला बनाने का फैसला बदला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
After the land of the pond came out, the corporation administration changed the decision to build Nandishala near MG Club.
हिसार। एमजी क्लब के पास नगर निगम की करीब 17 कनाल जमीन तालाब की निकलने पर प्रशासन ने यहां नंदीशाला बनाने का फैसला बदल दिया है। इसके साथ ही धांसू रोड स्थित नंदीशाला के सभी नंदियों को कुरुक्षेत्र गोशाला व ढंढूर गोअभयारण्य में शिफ्ट किया गया है। वहीं, यहां बने ढांचे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने धांसू रोड नंदीशाला के 251 नंदियों को कुरुक्षेत्र गोशाला जबकि 25 नंदियों को ढंढूर स्थित नंदीशाला में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

बता दें कि धांसू रोड स्थित शिव नंदीशाला एयरपोर्ट के आड़े आ रही थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नगर निगम प्रशासन को इस नंदीशाला को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। पहले निगम प्रशासन इस नंदीशाला को ढंढूर स्थित नंदीशाला में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा था। मगर बाद में निगम प्रशासन ने इसे एमजी क्लब के साथ लगती करीब 17 कनाल जमीन पर शिफ्ट करने का फैसला किया। निगम प्रशासन ने राजस्व विभाग से इस जमीन का रिकॉर्ड मांगा तो रिकॉर्ड में इस जमीन पर तालाब निकला। नियमानुसार तालाब की जमीन को किसी अन्य कार्य में इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन को अपना फैसला बदलना पड़ा। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

धांसू रोड स्थित नंदीशाला के सभी नंदियों को शिफ्ट कर दिया गया है। पहले इन्हें एमजी क्लब के साथ लगती जमीन पर शिफ्ट किया जाना था, लेकिन वहां किन्हीं कारणों से बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप हुड्डा, उपनिगम आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed