फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the first in 11 years, the mercury crossed 41 in March

11 साल में पहले बाद मार्च में पारा 41 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
After the first in 11 years, the mercury crossed 41 in March
हिसार। मार्च माह बीतने में अभी 10 दिन बाकी हैं, लेकिन सूरज आग बरसाने लगा है। शनिवार को हिसार के फिल्ड एरिया में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो प्रदेशभर में सबसे अधिक रहा। कड़ी धूप में लोग शनिवार को गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार पिछले 11 वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब मार्च माह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार गया हो। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक, हिसार शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आईएमडी के बालसमंद स्टेशन पर यह 40.8 और फार्म एरिया में यह 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और नारनौल में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान कैथल के कौल में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान की बात करें तो भिवानी में यह सबसे अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस और सोनीपत के जगदीशपुर में यह सबसे कम 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और रात्रि तापमान सामान्य के आस-पास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed