फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the aerial fire incident, the police gave the gunman to the Sarpanch of Shekhpura and Suresh of Dhani Puria.

Hisar News: हवाई फायर की घटना के बाद पुलिस ने शेखपुरा के सरपंच व ढाणी पुरिया के सुरेश को दिया गनमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
After the aerial fire incident, the police gave the gunman to the Sarpanch of Shekhpura and Suresh of Dhani Puria.
हांसी। शेखपुरा में सरपंच प्रदीप लादी व ढाणी पुरिया में सुरेश कुमार के घर बाहर हवाई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। दोनों को ही एक-एक गनमैन दिया गया है। वहीं हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

ढाणी पुरिया में सुरेश कुमार के आवास के बाहर हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला शहर थाना में दर्ज किया गया। वहीं मामले में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें छानबीन कर रही हैं। सदर व सिटी थाना, सीआईए वन व स्पेशल स्टॉफ की टीम जांच कर रही हैं। बता दें कि मंगलवार को शेखपुरा में सरपंच प्रदीप लादी के घर के बाहर देर रात करीब दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। वहीं बुधवार को ढाणी पुरिया में भी सुरेश कुमार के घर के बाहर तीन हवाई फायर किए थे। दोनों ही घरों के पास एक पर्ची फेंकी गई थी, जिसमें सिकंदर फौजी का नाम लिखा था। सिकंदर फौजी दो वर्ष पहले गैंगस्टर काला बड़ाला की हत्या के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ढाणी पुरिया निवासी सुरेश कुमार का भाई सुंदर शराब ठेका चलाता है। करीब चार वर्ष पहले उसने सिकंदर फौजी के मामा के साथ मिलकर शराब ठेके लिए थे, जिसमें उनका कुछ लेनदेन का मामला था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------मामले में छानबीन की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रविंद्र सांगवान, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed