{"_id":"67d9cad1e20941b26c09928b","slug":"after-ten-months-the-facility-of-operation-of-white-cataract-started-in-the-civil-hospital-hisar-news-c-21-hsr1020-587472-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दस माह बाद नागरिक अस्पताल में शुरू हुई सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दस माह बाद नागरिक अस्पताल में शुरू हुई सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा
Wed, 19 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में 10 महीने के बाद फिर से मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। मंगलवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ने सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। अब मरीजों को हिसार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बता दें कि नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की स्थायी नियुक्ति नहीं है। चार महीने पहले डॉ. ज्योति की यहां अस्थाई ड्यूटी लगाई गई थी। वह सप्ताह में एक दिन मंगलवार को मरीजों की जांच के लिए आती हैं। अब उन्होंने एक सफेद मोतियाबिंद के मरीज का ऑपरेशन किया। करीब दस महीने के बाद अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।
नागरिक अस्पताल में मरीज मात्र पांच रुपये में मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा ले सकते हैं। अब मरीजों को निजी अस्पताल में अधिक फीस देकर इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं मरीजों को हिसार नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में स्कैन मशीन की सुविधा है। जिसके जरिए ऑपरेशन किए जाते हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति कपूर ने बताया कि अस्पताल में चश्मे के नंबर, आंखों में लालिमा की बीमारी, आंखों में एलर्जी, द्दश्यता की कमी व आंखों से संबंधित बीमारियों का इलाज होता है।
नागरिक अस्पताल में सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू है। अब उन्हें हिसार नहीं जाना पड़ेगा।- डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल