फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After a year, expiring women's and children's medicines were thrown in the well of Masoodpur village.

Hisar: महिलाओं और बच्चों की एक साल बाद एक्सपायर होने वाली दवाएं मसूदपुर गांव के कुएं में फेंकीं

Tue, 06 Sep 2022 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 02:10 AM IST
सार

खेत मालिक की सूचना पर डायल 112 की टीम दोपहर को मौके पर पहुंची। देर शाम तक सेहत विभाग इस मामले में अनजान रहा। हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
After a year, expiring women's and children's medicines were thrown in the well of Masoodpur village.
हांसी: गांव मसूदपुर में खेत के कुएं में मिली दवाइयां व सिरिंज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी कस्बे में बच्चों व महिलाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में भेजी गईं लाखों रुपये की दवाइयां नारनौंद क्षेत्र के गांव मसूदपुर में एक खेत के कुएं से बरामद हुई। पॉलीथिन, कट्टे व पेटी पैक ये दवाइयां 22 फुट गहरे कुएं में फेंकी गई थीं। कुछ दवाओं की एक्सपायरी डेट अगले साल सितंबर तक है।

विज्ञापन

 

खेत मालिक की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के लौट गई। वहीं, हैरान करने वाली बात यह है कि सेहत विभाग इस मामले को लेकर देर शाम तक अनभिज्ञता जताता रहा। हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

मसूदपुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि तीन वर्ष पहले सबमर्सिबल के लिए कुआं खोदा था। इस सबमर्सिबल का लेवल ऊंचा उठाना है, जिसके लिए 10 दिन पहले कुएं में बारिश का पानी भरा था। सोमवार को दोबारा देखने पहुंचा तो कुएं में दवाएं दिखीं। गहराई में दिख रही दवाओं को देखकर सुरेश ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलने पर पीसीआर पहुंची और कुएं से कुछ दवाइयों को बाहर निकाला। इसमें इंजेक्शन, सिरिंज, गोलियां व सीरप भी थी। अधिकांश दवाएं किसी सरकारी अस्पताल की लग रही हैं। कई दवाओं पर ‘पिडियाट्रिक यूज ओनली’ लिखा हुआ है।

 

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो जो दवाएं कुएं से मिली हैं उनमें बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली आयरन की गोलियां, सीरप हैं। खेत मालिक सुरेश ने बताया कि वे और उनके एक अन्य साथी कुएं में उतरे और दवाएं बाहर निकालीं। दवाइयां कुएं में 4-5 दिन के अंदर ही फेंकी गई हैं।


 

हांसी: गांव मसूदपुर में कुएं में मिली दवाइयां व सिरिंज।

हांसी: गांव मसूदपुर में कुएं में मिली दवाइयां व सिरिंज।

कुएं में दवाइयां मिलने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये सभी को हो गई। शाम तक कई लोग इसे लेकर जिक्र करते नजर आए लेकिन, देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। विभाग के अफसर इससे अनभिज्ञता जताते हुए मंगलवार को सच्चाई का पता कराने की बात कह रहे थे। वहीं हांसी पुलिस को न सिर्फ इसकी पूरी जानकारी थी, बल्कि एक तहरीर भी मिली है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। खेत के कुएं में दवाइयां क्यों फेंकी हैं, जल्दी ही इसका पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed