{"_id":"62d59521b1f0520a8660f8ab","slug":"after-27-years-the-cleaning-of-barsati-nala-will-be-done-from-fountain-chowk-to-rishi-nagar-disposal-it-will-take-a-week-hisar-news-hsr637015397","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साल बाद फव्वारा चौक से ऋषि नगर डिस्पोजल तक होगी बरसाती नाला की सफाई, एक सप्ताह का समय लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 साल बाद फव्वारा चौक से ऋषि नगर डिस्पोजल तक होगी बरसाती नाला की सफाई, एक सप्ताह का समय लगेगा
विज्ञापन
हिसार। आखिरकार मानसून की बारिश के बाद जनस्वास्थ्य विभाग जागा है। करीब 27 साल बाद जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से फव्वारा चौक से ऋषि नगर डिस्पोजल तक बरसाती नाला की सफाई करवाई जा रही है। फिलहाल नगर निगम के सामने काम चल रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार काम पूरा होने में अभी एक सप्ताह का समय लग जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह का कहना है कि बरसाती नाला काफी नीचे दबा हुआ है। करीब साढ़े तीन फुट नीचे खुदाई कर स्लैब तोड़ी जा रही है। उसके बाद मेनहॉल बनाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मानसून की बारिश के दौरान शहर में जलभराव हो गया था। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाते हुए बरसाती नाले की सफाई व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद विभाग के अधिकारी फिल्ड में उतरे और सफाई का काम शुरू करवाया। बरसाती नाला की सफाई कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि इस नाला की 27 साल से सफाई नहीं हुई है।
हर बार अधिकारियों के दावे फेल
हर साल बारिश से पहले विभाग के अधिकारियों की ओर से शहर में बरसाती नालों की सफाई पूरी करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। मगर थोड़ी सी बारिश में अधिकारियों के दावे फेल हो जाते है। इस बार भी बारिश में निचले कई एरिया में जलभराव हुआ था। जगह-जगह जीटी ब्लॉक हो गई थी।
विज्ञापन
हमारी ओर से बरसाती नाला की सफाई करवाई जा रही है। अभी काम पूरा होने में समय लगेगा। फिलहाल नगर निगम के सामने काम चल रहा है। - जसबीर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग