फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After 13 months, the city council's budget and house meeting is today.

Hisar News: 13 माह बाद नगर परिषद की बजट और हाउस बैठक आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
After 13 months, the city council's budget and house meeting is today.
हांसी नगर परिषद का नया कार्यालय, जहां शुक्रवार को बैठक होगी।
हांसी। स्थानीय नगर परिषद में 13 माह बाद शुक्रवार को नगर परिषद के नए कार्यालय में बजट व हाउस की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें नए वित्त वर्ष का बजट पेश करने के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों का खाका रखा जाएगा। लेकिन नगर पार्षद लंबे समय से बैठक न होने से व विकास कार्य न होने से नाराज हैं। इस कारण पार्षद बैठक में विरोध कर सकते हैं। कुछ पार्षद बैठक का बहिष्कार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक सुबह साढ़े 10 बजे होगी। इस हाउस मीटिंग में नगर परिषद प्रशासन की तरफ से आगामी वित्त वर्ष के लिए आय-व्यय का बजट पेश किया जाएगा। इसमें कुल 297 प्रस्ताव रखे जाएंगे। जिसमें मुख्यत: गलियों के निर्माण कार्य होंगे। इसके अलावा पार्षदों की तरफ से अपने अपने वार्डों के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

13 महीने के लंबे अंतराल के बाद बैठक होने के कारण पार्षदों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में पार्षद विकास कार्यों में देरी और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर हंगामा कर सकते हैं। पार्षदों का आरोप है कि हाउस की बैठक न होने के कारण उनके वार्डों के काम रुके हुए हैं। ऐसे में बजट पास करवाने के दौरान हंगामा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय के पास 41 लाख रुपये की लागत से महाराजा अग्रसेन चौक के नवीनीकरण के कार्य का वर्क ऑर्डर दो महीने पहले जारी होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं हुआ है। इस मामले में अनेक बार नगर परिषद के अधिकारियों से बातचीत कर चुका हूं। अधिकारी हर बार यही कहते हैं कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के अनुसार के 7 मार्च को चौक के नवीनीकरण का कार्य शुरू होना था और यह कार्य 4 अगस्त तक पूरा करना है। लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। शहर के विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। बैठक में यह मुद्दा उठाउंगा। - अनिल बंसल, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद।



बजट बैठक के लिए इस बार सीए ने बजट बनाया है। जिससे बैठक देरी से हो रही है। बजट की बैठक न होने से कर्मचारियों का वेतन रुका है व ठेकेदारों का भुगतान भी रुका है। पार्षदों का वेतन भी रुका हुआ है। पार्षद बैठक में आएं व प्रस्तावों पर चर्चा करें। अगर बैठक पास नहीं हुई तो वेतन व विकास कार्य भी रुक जाएंगे।- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed