{"_id":"688d139a8b7606c2ff0dabda","slug":"advocate-rajat-kalsan-sent-on-one-day-remand-hisar-news-c-21-hsr1020-679242-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एडवोकेट रजत कल्सन को एक दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एडवोकेट रजत कल्सन को एक दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
आरोपी रजत कल्सन को ले जाते पुलिस कर्मी ।
हिसार। सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार एडवोकेट रजत कल्सन को सीजेएम राजीव कुमार की अदालत में पेश किया। पुलिस ने रजत कल्सन के अन्य सहयोगियों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए दो दिन का रिमांड मांगा। करीब 10 मिनट की बहस के बाद अदालत ने एक दिन का रिमांड स्वीकार कर लिया। हिसार सिटी थाना पुलिस ने कल्सन को वीरवार को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट बजरंग इंदल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है जिसमें उन्होंने अधिवक्ता रजत कल्सन की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कल्सन को सिविल कपड़ों में अपहरण शैली में गिरफ्तार किया है। थानों में रखकर न परिजनों को नहीं मिलने दिया। न ही एफआईआर की कॉपी दी गई। पुलिस ने जान-बूझकर उन्हें अपराधी स्टाइल में बैठाकर उनकी अपमानजनक फोटो लेकर उसे वायरल किया।
यह मानवीय गरिमा, अनुसूचित समाज, वकील समुदाय का अपमान है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए। इस दमन को रोका नहीं गया तो यह संवैधानिक मूल्यों की हत्या होगी। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर और वरिष्ठ नेता पवन बलराज सातरोड ने अधिवक्ता रजत कल्सन और सामाजिक कार्यकर्ता संजय चौहान की गिरफ्तारी को लोकतंत्र-विरोधी बताया।