फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admissions in online courses in GJU will be held in January-February.

Hisar News: जीजेयू में ऑनलाइन कोर्सों में होंगे जनवरी-फरवरी में दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Admissions in online courses in GJU will be held in January-February.
हिसार। कॉलेजों में दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। विवि में ऑनलाइन व सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए विंटर सेशन में जनवरी-फरवरी में दोबारा से दाखिले शुरू किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों का एक साल भी बच जाएगा। ऑनलाइन कोर्सों में एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमकॉम सहित कई कोर्सों में दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि जीजेयू में इसी सत्र से विद्यार्थियों के कौशल को बेहतर बनाने के लिए 17 रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कुशल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, और स्टार्टअप के प्रति रुझान को बढ़ाने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन लेक्चरर भी दिए जाएंगे
ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम की सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी, जिसका प्रिंट आउट निकालकर विद्यार्थी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा रिकॉर्डेड लेक्चरर भी दिए जाएंगे। हर विषय की 15 क्लासें लगाई जाएंगी, जो ऑनलाइन होंगी, परीक्षा और विद्यार्थियों का वाइवा भी ऑनलाइन करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों का आने-जाने की परेशानी नहीं होगी और ऑनलाइन कोर्सों का पाठ्यक्रम रेगुलर डिग्री के बराबर ही है। प्रो. खुजान सिंह ने बताया कि विंटर सेशन के दाखिले जनवरी-फरवरी में किए जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजेयू में शुरू किए गए ऑनलाइन कोर्सों की सूची
- एमसीए

- एमए मास कम्युनिकेशन

- एमबीए

- एमकॉम
- डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन ( एक साल)

- बीकॉम

विद्यार्थी एमबीएम में मार्केटिंग, एचआर और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं।

जीजेयू में शुरू किए गए सर्टिफिकेट -
- सर्टिफिकेट इन इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी

- सर्टिफिकेट इन एडवांस एकाउंटिंग

- सर्टिफिकेट इन ऑटोकैड
- डेस्कटॉप एंड हार्डवेयर स्पोर्ट
- सर्टिफिकेट इन ऑफिस असिस्टेंट

- सर्टिफिकेट इन कोरल ड्रॉ
-सर्टिफिकेट इन ग्राफिक डिजाइन

- सर्टिफिकेट इन वीडियो एडिटिंग

- सर्टिफिकेट इन अंग्रेजी कम्युनिकेशन एंड सॉफ्ट स्किल

- सर्टिफिकेट इन फाइनेंशियल अकाउंटिंग

- सर्टिफिकेट इन एडवांस्ड एक्सेल

- सर्टिफिकेट इन आईटी सिक्योरिटी स्पोर्ट
- सर्टिफिकेट इन फोटो एडिटिंग

- सर्टिफिकेट इन एडोब (डीटीपी)

- सर्टिफिकेट इन वेब डिजाइनिंग

- सर्टिफिकेट इन सी एंड सी++ प्रोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed