फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admissions for PhD subjects started in Harvard University, you can apply till 15th December.

Hisar News: हकृवि में पीएचडी विषयों में दाखिले शुरू, 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 02 Dec 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Admissions for PhD subjects started in Harvard University, you can apply till 15th December.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट में हासिल मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पहले और काउंसलिंग के समय आने से पूर्व उम्मीदवार प्रोस्पेक्टस-2024-25 में दिए गए दाखिला संबंधी सभी हिदायतों व नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें। इसके अलावा उपलब्ध सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में मौजूद है। उन्होंने उम्मीदवारों को दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in and admissions.hau.ac.in पर नियमित रूप से चेक करते रहने को कहा।
विज्ञापन


दाखिले की ये होगी प्रक्रिया
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में पीएचडी में दाखिला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्रीकल्चर मेटीयोरोलॉजी, एग्रोनॉमी, फ्रूट सांइस, फलोरिकल्चरल एंड लेंडस्केपिंग, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, नेमोटोलॉजी, प्लांट प्रोटेक्शन इंटोमोलॉजी, सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरस्ट्री, प्लांट पेथोलॉजी, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सायल साइंस, वेजीटेबल साइंस, एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, बिजनेस मैनेजमेंट व रूरल मैनेजमेंट विषय शामिल हैं। हरियाणा प्रदेश से बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed