फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admission will start in Sanatan Dharma Mahila Mahavidyalaya from August 1, there is a competition among the girl students

सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में एक अगस्त से होंगे दाखिले शुरू,छात्राओं में मची हौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Admission will start in Sanatan Dharma Mahila Mahavidyalaya from August 1, there is a competition among the girl students
सनातन धर्म महिला महाविद्यालय। - फोटो : Hisar
हांसी। सत्र 2022-23 की दाखिला प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। सनातन धर्म (एसडी) महिला महाविद्यालय में दाखिला पाने और आवेदन प्रक्रिया को जानने की छात्राओं में होड़ मची है। अभी से छात्राएं दाखिलों के लिए कॉलेज प्रशासन से संपर्क करने में लगी हैं कि कब आवेदन शुरू होंगे? ऐसे में उन विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि 1 अगस्त से दाखिले शुरू हो रहे हैं। तब तक विद्यार्थी अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करवा लें।
विज्ञापन

कॉलेज में नए कोर्स शुरू होने की उम्मीद है। नए कोर्स की मांग कॉलेज प्रशासन ने हायर एजुकेशन विभाग को भेजी है। जल्द ही विद्यार्थियों को नए कोर्स की सुविधा मिल सकती है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जून माह में ही 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है और सीबीएसई ने भी 22 जुलाई को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। लड़कियों की पहली पसंद सनातन धर्म महिला महाविद्यालय है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेश गुप्ता का कहना है कि आवेदन शुरू होने तक विद्यार्थी अपने कागज तैयार कर लें, ताकि उन्हें दाखिले के समय किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। कई बार कागजों की कमी के कारण कई विद्यार्थियों के दाखिले खारिज हो जाते हैं। पिछले साल दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया हुई थी। उसमें इस तरह विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना मोबाइल नंबर करवाएं रजिस्टर्ड
कॉलेज की ओर से छात्राओं से अपील की गई है कि वह दाखिला लेने से पहले स्वयं का नंबर रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि उन्हें किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो। कॉलेज स्टाफ का कहना है कि छात्राओं के पास खुद का नंबर नहीं होता, जिस कारण ओटीपी की समस्या रहती है। इसके अलावा जो जानकारी कॉलेज की ओर से दी जाती है, वह उनके पास नहीं पहुंचती। इसलिए छात्राएं अपना स्वयं का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाएं।

यह दस्तावेज जरूरी : 10वीं, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, चरित्र प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार का आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, गेपईयर सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, एनसीसी, एनएसएस एवं खेल प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर व इमेल आईडी।
कॉलेज में सीटों को ब्योरा
कोर्स सीट
बीए 320
बीकॉम 80
सेल्फ फाइनेंस
बीए 120
बीकॉम 80
बीएससी(नॉन मेडिकल) 80
एमए इंग्लिश 40
एमए योगा 60
एमकॉम 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed