फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Administrative operations explained; officials provided information on services.

Hisar News: प्रशासनिक कामकाज जाना, अधिकारियों ने सेवाओं की दी जानकारी

Fri, 02 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 02 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Administrative operations explained; officials provided information on services.
ब - फोटो : 1
हांसी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भाटोल खरकड़ा के विद्यार्थियों ने वीरवार को टीम प्रभारी एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुशीला के साथ विभिन्न विभागीय कार्यालयों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्रशासन से परिचय अभियान के तहत तीसरे सप्ताह के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने के साथ नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रहीं सेवाओं की प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों से अपनी जिज्ञासाओं के समाधान भी प्राप्त किए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) लक्षित सरीन ने विद्यार्थियों को जिला योजना, समग्र शिक्षा अभियान, सूचना का अधिकार और नगर निकायों से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सिविल सेवाओं की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने समाधान शिविर में तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान से शिविर की कार्यप्रणाली जानी। उन्होंने परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न नागरिक समस्याओं के समाधान और राजस्व विभाग के कार्यों की जानकारी दी। नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी कुलदीप ने कंप्यूटर पर परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड और आयु प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रियाएं समझाईं।
सरल केंद्र में उप अधीक्षक उषा रानी और गुरप्रीत ने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस और जाति प्रमाण पत्र सहित सेवाओं की जानकारी दी। नगर परिषद हांसी के कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार ने सफाई व्यवस्था, वार्डों के नक्शों और कचरा उठाने वाले वाहनों की कार्यप्रणाली बताई।

जिला मुख्यालय पर डीएसपी विनोद शंकर ने भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता, पुलिस संरचना और अधिकारियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। महिला पुलिस थाने में विद्यार्थियों को अच्छे-बुरे स्पर्श, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए।इस दौरान अभियान के अतिरिक्त नोडल अधिकारी एवं प्रवक्ता राजीव कौशिक भी उपस्थित रहे।

ब

ब- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed