{"_id":"66a92f05e4b83a6a6c0b0433","slug":"adgp-honored-5-drug-free-villages-and-7-wards-hisar-news-c-21-hsr1020-432272-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एडीजीपी ने ड्रग मुक्त 5 गांवों व 7 वार्डों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एडीजीपी ने ड्रग मुक्त 5 गांवों व 7 वार्डों को किया सम्मानित
विज्ञापन
हांसी सभा में उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाते हुए एडीजीपी।
हांसी। हिसार मंडल को ड्रग मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिले के पांच गांवों व सात वार्डों को एडीजीपी हिसार मंडल ने ड्रग मुक्त गांव व वार्ड के सम्मान से नवाजा। पंचायतों एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एडीजीपी हिसार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
उन्होंने गांव शेखपुरा, ढाणी शोभा, सिंघवा राघो, ढाणी केंदु, गांव रिछपुरा सहित शहर के वार्ड नं 09, 10, 16, 17 , 23 व नारनौंद के वार्ड 2 एवं को 13 को ड्रग मुक्त गांव व वार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीजीपी ने कहा कि आज समाज में बढ़ता ड्रग्स का प्रचलन एक बड़ी समस्या है व समय रहते इस बुराई पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए सभी विभागों को एकजुट होकर व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा ।
उन्होंने कहा कि अब तक हिसार मंडल में लगभग 700 लोगों ने नशे को अलविदा कहा है। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने कहा एडीजीपी के मार्गदर्शन में नशे की डिमांड को नियंत्रित करने के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रवीण एलावादी ने कहा हम लगातार अपने गांव व वार्ड का यह गौरव बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सभी पंचायतों को खेलों पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य राजेश भड़ाना, उद्योगपति सतपाल खांडेवाला, वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, भाटोल के सरपंच जितेंद्र, गढ़ी के सरपंच प्रतिनिधि सरजीत, सुभाष पार्षद गांव भाटोल, पार्षद धर्मवीर मजोका, बिल्लू सिंहमार नारनौंद सहित स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।