{"_id":"6351b2e6120bd225fa007193","slug":"adampur-by-election-election-commission-gave-notice-to-bhavya-for-wearing-a-garland-of-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: नोटों की माला पहनने पर चुनाव आयोग ने भव्य को दिया नोटिस, वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: नोटों की माला पहनने पर चुनाव आयोग ने भव्य को दिया नोटिस, वीडियो हुआ था वायरल
Fri, 21 Oct 2022 02:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:13 AM IST
सार
भव्य बिश्नोई ने नोटिस का जवाब दिया और कहा कि नोटों की माला जनता का आशीर्वाद है। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई की नोटों की माला व नकदी लेने के वीडियो वायरल हुए थे।
विज्ञापन
भव्य बिश्नोई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर उपचुनाव की घोषणा के बाद नोटों की माला पहनने पर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। इसका जवाब भव्य ने दे दिया है। निर्वाचन अधिकारी ने यह जवाब एक्सपेंडीचर टीम को भेजा है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि टीम की ओर से जवाब आने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई होगी। भव्य बिश्नोई ने अपने जवाब में नोटों की माला स्वीकार करने को बड़े बुजुर्गों (जनता) का आशीर्वाद बताया है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई की नोटों की माला व नकदी लेने के वीडियो वायरल हुए थे। नोटों की एक बड़ी माला में प्रदेश के मंत्री जेपी दलाल, राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: पांच जिलों में बड़े धान घोटाले की आशंका, FCI के अधिकारी पहली बार करेंगे मिलों का भौतिक सत्यापन
विज्ञापन
दूसरे वीडियो में भव्य बिश्नोई नकद रुपये व नोटों की माला पहनने दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि 18 अक्तूबर को एडवोकेट योगेश सिहाग ने इस बारे में चुनाव आयोग को शिकायत भेजी थी। आदमपुर निर्वाचन अधिकारी ने इस बारे में 19 अक्तूबर को भव्य बिश्नोई को नोटिस जारी कर 72 घंटे में जवाब मांगा था।
प्रदेश में अपने छोटों को स्नेह के तौर पर कुछ शगुन देने की लंबे समय से परंपरा चली आ रही है। चुनाव के दिनों में भी लोग नोट का शगुन देकर जीत का आशीर्वाद देते रहे हैं। मैंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। जनता की ओर से मिले पैसे का ब्योरा आयोग को दिया गया है। - भव्य बिश्नोई, भाजपा, प्रत्याशी आदमपुर
शिकायत के आधार पर भव्य बिश्नोई को नोटिस जारी किया गया था। जिस पर उनका जवाब मिला है। हमने यह जवाब एक्सपेंडीचेर कमेटी को भेज दिया है। उनकी ओर से मिले जवाब के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष शर्मा, निर्वाचन अधिकारी, आदमपुर