Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Adampur by-election: Counting of votes will be done in 13 rounds on 14 tables in the Boxing Hall of Mahabir Stadium tomorrow
{"_id":"6365549dcdb9db7e9a1a6670","slug":"adampur-by-election-counting-of-votes-will-be-done-in-13-rounds-on-14-tables-in-the-boxing-hall-of-mahabir-stadium-tomorrow-hisar-news-hsr6462943178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव : महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में कल 14 टेबल पर 13 राउंड में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव : महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में कल 14 टेबल पर 13 राउंड में होगी मतगणना
हिसार महावीर स्टेडियम में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। आदमपुर सीट पर उपचुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब स्ट्रॉन्ग रूम पुलिस और केंद्रीय अर्ध सैनिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की निगरानी में है। चारों ओर सीसीटीवी व वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। मतों की गणना 6 नवंबर को सुबह 8 बजे महाबीर स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल में शुरू की जाएगी। पहले चरण में पोस्टल वोट गिनी जाएंगी। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। सुबह 9 बजे से रुझान मिलने शुरू होंगे। ईवीएम को तीन स्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। बरवाला के एसडीएम एवं मतगणना के नोडल अधिकारी अश्वीर नैन ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी और 13 राउंड में मतों की गणना होगी। प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग एसिस्टेंट व माइक्रो-आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड की दो ईवीएम मशीनों की माइक्रो-आब्जर्वर रैंडमली मतों की गणना करें। मतगणना के दौरान 5 बूथों के वीवीपैट के मतों की भी गणना की जाएंगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान कर्मचारियों को बूथ नंबर व अलॉट की गई कंट्रोल यूनिट के सीरियल नंबर का मिलान करने के पश्चात ही गणना शुरू करनी होगी। उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने 3 नवंबर को आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए उपचुनाव के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजया मलिक, आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र, चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी प्रीतपाल, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिनिधि राजेंद्र सूरा, भाजपा के प्रतिनिधि विकास फुरसानी ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।